वारिस पठान और रमेश बिधूड़ी (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

'पंक्चर वालों की औलाद' बयान पर बढ़ा बवाल, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- देश का माहौल खराब कर रहे बीजेपी नेता

Waris Pathan Slams Ramesh Bidhuri: छात्रों के NEET आंदोलन पर रमेश बिधूड़ी के विवादित और आपत्तिजनक बयान पर AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

अनिल सिंह

Waris Pathan On Ramesh Bidhuri: जंतर-मंतर समेत देशभर में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी के एक कथित बयान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बिधूड़ी द्वारा आंदोलनकारी छात्रों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने तीखा हमला बोला है।

वारिस पठान ने बीजेपी और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी के नेता लगातार देश का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। वारिस पठान ने बिधूड़ी के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने आंदोलन कर रहे छात्रों को 'पंचर वालों की औलाद' बताया था। उनके बयान की चौतरफा आलोचना की जा रही है।

देश के युवाओं के बारे में गलत-सलत बोलने की आदत

रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि बीजेपी नेताओं की आदत बन चुकी है कि वे देश के युवाओं और छात्रों के खिलाफ इस तरह की घटिया भाषा का इस्तेमाल करते हैं।

वारिस पठान ने तंज कसते हुए कहा, "इन लोगों को हमारे देश के युवाओं और भविष्य के बारे में गलत-सलत बोलने की आदत हो गई है। बिधूड़ी जैसे नेता समाज में नफरत फैला रहे हैं और देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। ये लोग आदतन ऐसे बयान देने वाले रेगुलर ऑफेंडर हैं।"

'पीएम मोदी कुछ बोलते हैं और उनके नेता कुछ और'

वारिस पठान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों और उनकी पार्टी के नेताओं के आचरण में विरोधाभास होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री युवाओं को राष्ट्र का भविष्य और अपना मित्र बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता आंदोलन कर रहे छात्रों को बेहद घटिया शब्दों से संबोधित करते हैं।

वारिस पठान ने कहा, "पीएम मोदी कुछ और बोलते हैं और उनके लोग धरातल पर कुछ और ही करते दिखते हैं। आज जब देश का युवा और छात्र वर्ग सड़कों पर उतरकर अपने हक के सवाल पूछ रहा है, तो ये लोग संसद और सदन में जवाब देने तक नहीं आ रहे हैं।"

छात्र आंदोलन पर राजनीति गरमाई

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के कई हिस्सों में छात्र संगठन आक्रामक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी नेता के विवादित बोल और उस पर विपक्ष का पलटवार आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति को और गरमाने के संकेत दे रहा है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना