ऑपरेशन सिंदूर से नाराज राज ठाकरे (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

युद्ध हमले का हल नहीं...'ऑपरेशन सिंदूर' से राज ठाकरे नाराज, बोले- पाकिस्तान पहले ही बर्बाद

Operation Sindoor: देश में पक्ष हो या विपक्ष भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की जा रही है। हालांकि, राज ठाकरे इस एयर स्ट्राइक से खुश नजर नहीं आ रहे है।

प्रिया जैस

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में बीते दिन भारत ने पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक कर हमला कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय सेना ने 90 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। ऑपरेशन सिंदूर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, "पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसके बाद पहली पोस्ट मैंने की थी। पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था, ताकि उनकी पीढ़ियां भी याद रखें। लेकिन, हमले का पर्याय युद्ध नहीं होता। पाकिस्तान पहले से ही बर्बाद हुआ देश है, उसे आप और क्या बर्बाद करेंगे। ये घटना क्यों हुई इस पर सोचना जरूरी था। बड़ी बात ये है कि अभी तक जिन्होंने हमला किया, उन्हें हम ढूंढ नहीं पाए हैं। उनको ढूंढना पहली जिम्मेदारी है। जब हमला हुआ तब सुरक्षा क्यों नहीं थी, यह बात अहम है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राज ठाकरे

मनसे चीफ राज ठाकरे से जब सवाल किया गया कि पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक को लेकर वह क्या सोचते हैं? जवाब में राज ठाकरे ने कहा जब हमला हुआ तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब में थे। वहां से आकर वह सीधे बिहार में एक कैंपेन में चले गए। इसके बाद वे मुंबई में वेव्स का उद्घाटन करने चले गए। ये इतना गंभीर मुद्दा था तो मॉक ड्रिल के बजाय कॉम्बिंग ॲापरेशन करो। हमारे देश के सवाल खत्म नहीं हो रहे हैं। युद्ध कहां करने जा रहे हैं? युद्ध इसका जवाब नहीं है।

हमारे खुद देश की समस्याएं खत्म नहीं हो रही है और हम युद्ध कर रहे है। ये सही नहीं है। आजकल नाके नाके में बच्चे ड्रग्स लेना शुरू कर दिए है, उन तक कहां से ड्रग्स पहुंच रही है? इसका पता लगाना चाहिए। युद्ध कोई सोल्युशन नहीं है। राज ठाकरे के इस बयान से साफ नजर आ रह है कि वे सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है। हालांकि, देश भर में सरकार और भारतीय सेना के इस पराक्रम को सराहा जा रहा है।

शिवसेना यूबीटी का बयान

वहीं दूसरी ओर राज ठाकरे के चचेरे भाई उद्धव ठाकरे ने इस एयर स्ट्राइक की प्रशंसा की है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत के वीर जवानों को सलाम किया है। तो वहीं आदित्य ठाकरे ने भी भारतीय सेना के एक्शन को सराहा है।

आदित्य ठाकरे ने पोस्ट कर लिखा, सभी तरह की त्रुटियों को खत्म करना होगा। आज रात पीओके में सटीक हमले आतंकवाद के खिलाफ हैं, और भारतीय रक्षा बलों को उन जगहों पर सटीक निशाना लगाने के लिए बधाई, जहां आतंकवाद को पनाह दी जा रही थी। उन पर इतनी जोरदार चोट करें कि आतंकवाद को फिर कभी मौका न मिले। जय हिंद!

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल