क्राइम न्यूज (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

Mumbai: विरार में 20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, नाबालिग समेत 5 आरोपी हिरासत में

Mumbai: विरार में कॉलेज छात्रा की आत्महत्या मामले में 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

अपूर्वा नायक

Virar Student Suicide Case: विरार के मनवेलपाड़ा में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की आत्महत्या के मामले में विरार पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। पुलिस ने बताया है कि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 20 वर्षीय लड़की विरार पूर्व के नाना नानी पार्क स्थित शिव शंभो अपार्टमेंट में रहती थी। वह विवा कॉलेज में बी कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

इसी कॉलेज में पढ़ने वाले एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। इस लड़के ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली थीं। इस वजह से वह परेशान थी। जब उसके पिता ने इस बारे में पूछा, तो उसने यह घटना बताई। इसके बाद, लड़की के पिता कॉलेज गए और संबंधित लड़के से पूछताछ की।

वह लड़का बाहर से कुछ लड़कों को लेकर आया और लड़की के पिता की पिटाई कर दी। जिसे लड़की बर्दाश्त नहीं कर सकी। इसलिए उसने 13 अक्टूबर को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना का हर जगह गहरा असर हुआ।

पुलिस ने बताया है कि, इस मामले में विरार पुलिस स्टेशन में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से अमित प्रजापति, शिव मदेशिया, राकेश पाल और कृष्णा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है नाबालिग लड़की को भिवंडी के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

आत्महत्या की घटनाएं चिंताजनक

वसई-विरार शहर में पिछले महीने से विभिन्न स्थानों से आत्महत्या की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। अब यह बात सामने आई है कि आत्महत्या की ज्यादातर घटनाएँ कॉलेज के छात्रों से जुड़ी हैं। ऐसी बढ़ती घटनाओं को लेकर नागरिकों में चिंता व्यक्त की जा रही है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा