वर्सोवा भाईंदर कोस्टल रोड फोटो सोर्स- X
मुंबई

वर्सोवा-भाईंदर कोस्टल रोड को मिलेगी रफ्तार, चारकोप में 31 मई 2027 से शुरू होगी पहली सुरंग की खुदाई

Versova Bhayandar Coastal Road: बीएमसी ने वर्सोवा-भाईंदर कोस्टल रोड परियोजना की समयसीमा तय कर दी है। चारकोप में पहली सुरंग की खुदाई 31 मई 2027 से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

रूपम सिंह

Highlights

  • वर्सोवा-भाईंदर कोस्टल रोड परियोजना के काम में बीएमसी ने तेजी लाने के निर्देश दिए।

  • चारकोप में पहली सुरंग की खुदाई 31 मई 2027 से शुरू करने का लक्ष्य।

  • दूसरी सुरंग की खुदाई 31 जुलाई 2027 से शुरू होगी।

  • माइंडस्पेस मालाड में 4,000 मीटर लंबा अस्थायी प्रवेश पुल बनाया जाएगा।

  • जुलाई 2027 तक पहली टनल बोरिंग मशीन मालाड के रिट्रीवल शाफ्ट तक पहुंचने का लक्ष्य।

Mumbai Infrastructure Project: पश्चिमी उपनगरों में वर्सोवा से भाईंदर तक सफर को तेज और सुविधाजनक बनाने वाली मुंबई कोस्टल रोड (उत्तर) परियोजना के निर्माण कार्य में बीएमसी ने तेजी लाने की तैयारी की है।

इसके लिए विभिन्न निर्माण कार्यों की समयसीमा तय कर दी गई है। चारकोप में पहली सुरंग की खुदाई 31 मई 2027 और दूसरी सुरंग की खुदाई 31 जुलाई 2027 से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

सात पैकेजों में बांटी गई परियोजना

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पैकेज ए, बी, सी, डी, ई, एफ और दहिसर-भाईंदर लिंक रोड (डीबीएलआर) सहित सात हिस्सों में बांटा गया है।

अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने अमरनाथ टॉवर, कवठे खाड़ी, लोखंडवाला, माइंडस्पेस मालाड और चारकोप में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को काम की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

लोखंडवाला और मालाड में निर्माण तेज

पैकेज ए के तहत अमरनाथ टॉवर और कवठे खाड़ी में मशीनरी बढ़ाने को कहा गया है। अस्थायी पहुंच मार्ग और पुल का निर्माण भी समानांतर रूप से किया जाएगा। लोखंडवाला इंटरचेंज पर पुल की पाइलिंग शुरू हो चुकी है। यहां अदाणी पावर की हाईटेंशन बिजली लाइन स्थानांतरित करने के लिए अलग से पाइलिंग शुरू कर 100 दिनों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मालाड में बनेगा 4,000 मीटर का अस्थायी पुल

पैकेज बी के तहत माइंडस्पेस मालाड इंटरचेंज पर करीब 4,000 मीटर लंबा अस्थायी प्रवेश पुल बनाया जाएगा। यहां सात दिशाओं से पाइलिंग करने और रोजाना कम से कम दो मीटर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

चारकोप टनल के लिए मार्च तक शाफ्ट पूरा करने का लक्ष्य

पैकेज सी के तहत रहेजा की जमीन पर रिट्रीवल शाफ्ट बनाया जाएगा। चारकोप में लॉन्चिंग शाफ्ट की खुदाई करीब 10 मीटर तक पूरी हो चुकी है। यहां रोजाना लगभग 1,350 घन मीटर मिट्टी निकाली जा रही है। दोनों सुरंगों के लिए लॉन्चिंग शाफ्ट का निर्माण 31 मार्च 2027 तक पूरा करना अनिवार्य है।

योजना के अनुसार, जुलाई 2027 तक पहली टनल बोरिंग मशीन मालाड के रिट्रीवल शाफ्ट तक पहुंचने का लक्ष्य है।

न रनवे न एयरपोर्ट, फिर भी उतर गए सेना के 4 विमान? गडकरी के VIDEO ने चौंकाया, जानें क्या है माउंटेन ईगल्स मिशन

Exclusive: पासपोर्ट विवाद पर भड़के अभिजीत दीपके, PM की डिग्री का उठाया मुद्दा; रांका ने भी सरकार को घेरा

26-27-28-29 नवंबर 2008 को पूरा भारत रोया, पाकिस्तान हंसा! अजमल कसाब मुंबई कैसे पहुंचा?

Shivangi Singh Wedding Photos: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में क्या-क्या हुआ? देखें खास तस्वीरें

झारखंड को हर साल 13,000 करोड़ का नुकसान, हेमंत सोरेन ने MMDR के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला