वर्षा गायकवाड़ व हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, वर्षा गायकवाड़ ने पूछा- परिसीमन के नाम पर कब तक लटकाएगी सरकार?

Women Reservation Bill: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने संसद और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग की है। कांग्रेस ने भाजपा पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया।

गोरक्ष पोफली

Women Reservation Bill News: संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक को जानबूझकर लटकाने का आरोप लगाते हुए इसे तुरंत लागू करने की मांग की है। गायकवाड़ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि आरक्षण को जनगणना और परिसीमन (Delimitation) की शर्तों के साथ जोड़ना महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है।

विधेयक को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही सरकार

वर्षा गायकवाड़ ने 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक का संदर्भ देते हुए कहा कि यदि केंद्र की मंशा साफ होती और इसे 2024 के चुनावों से ही लागू किया गया होता, तो आज लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या लगभग 180 होती। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस विधेयक को वास्तव में लागू करने के बजाय इसे राजनीतिक ढाल के रूप में उपयोग कर रही है। गायकवाड़ ने महाराष्ट्र विधानमंडल से पारित 'शक्ति विधेयक' का मुद्दा भी उठाया और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण यह कानून पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहा है, जिसे तुरंत स्वीकृत किया जाना चाहिए।

निधि आवंटन में भेदभाव का आरोप

मुंबई के स्थानीय मुद्दों पर बोलते हुए गायकवाड़ ने नगर निगम (BMC) और जिला नियोजन निधि के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल अपने विधायकों को अधिक धनराशि दे रहे हैं, जबकि विपक्षी महिला पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों की अनदेखी की जा रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

भाजपा पर 'गुमराह' करने का आरोप: हर्षवर्धन सपकाल

दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने भी इस मुद्दे पर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के नाम पर केवल राजनीति कर रही है। वर्ली में हुए एक मार्च का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। सपकाल ने दावा किया कि 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन ने भाजपा की उस योजना को नाकाम कर दिया है, जिसके तहत वे आरक्षण की आड़ में संविधान और चुनावी प्रक्रिया में बदलाव करना चाहते थे।

कांग्रेस ने अब "भाजपा भगाओ, देश बचाओ" के नारे के साथ महिला आरक्षण के मुद्दे को जनता के बीच ले जाने का निर्णय लिया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिला मतदाताओं को साधने के लिए यह वैचारिक युद्ध और तेज होने की संभावना है।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना