वंदे भारत का स्लीपर कोच (सोर्सः फाइल फोटो) 
मुंबई

वंदे भारत का स्लीपर अवतार जल्द देगा दस्तक, मुंबई से बेंगलुरु की दूरी होगी और आसान, लॉन्च की तैयारी तेज

Vande Bharat Train: मुंबई-बेंगलुरु रूट पर जल्द स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू हो सकती है। बेंगलुरु स्टेशन पर इसका रैक देखा गया है, जिससे जून के अंत तक इस आधुनिक ट्रेन सेवा के शुरू होने की उम्मीद है।

आलोक उमाकृष्ण

Vande Bharat Sleeper Coach Spotted: मुंबई और बेंगलुरु के बीच यात्रा करने वाले लाखों रेल यात्रियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। भारतीय रेलवे की बहुप्रतीक्षित स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल पर दिखाई देने के बाद इसके जल्द शुरू होने की अटकलें तेज हो गई हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह प्रीमियम ट्रेन दोनों महानगरों के बीच सफर को न केवल अधिक आरामदायक बनाएगी, बल्कि यात्रा समय में भी कमी ला सकती है। स्टेशन पर ट्रेन की मौजूदगी को लांच की तैयारियों में महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है, जिससे मुंबई रूट पर इसके जल्द दौड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

मुंबई रूट पर जल्द दौड़ने के संकेत

मिली जानकारी के अनुसार सामने आई तस्वीरों में विश्वेश्वरैया टर्मिनल के रेलवे ट्रैक पर खड़ी दिखाई दे रही है। इसे मुंबई और बेंगलुरु के बीच बेहतर रेल संपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चर्चा के बाद संकेत दिए थे कि बेंगलुरु-मुंबई सुपरफास्ट सेवा जून के अंत तक शुरू हो सकती है। प्रस्तावित ट्रेन तुमकुरु, दावनगेरे, हावेरी, हुबली-धारवाड़ और बेलगावी सहित कर्नाटक के कई प्रमुख शहरों को मुंबई से जोड़ेगी। बेंगलुरु-मुंबई रेल मार्ग लंबे समय से यात्रियों की प्रमुख मांगों में शामिल रहा है। रोजगार, शिक्षा, व्यापार और पर्यटन के लिए बड़ी संख्या में लोग इन दोनों महानगरों के बीच नियमित रूप से यात्रा करते हैं। फिलहाल अधिकांश यात्रियों को लंबी रेल यात्रा या अपेक्षाकृत महंगे हवाई सफर पर निर्भर रहना पड़ता है।

आधुनिकीकरण योजना का है अहम हिस्सा

वंदे भारत का स्लीपर संस्करण भारतीय रेलवे की आधुनिकीकरण योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रीमियम रेल यात्रा के अनुभव को छोटी दूरी के चेयर कार मार्गों से आगे बढ़ाकर लंबी दूरी की रात्रिकालीन सेवाओं तक पहुंचाना है। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में रेल मंत्रालय ने इस मार्ग पर स्लीपर वंदे भारत सेवा शुरू करने के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है। सेवा शुरू होने पर यात्रियों को आधुनिक स्लीपर कोच, बेहतर सुविधाएं और तेज रफ्तार यात्रा का लाभ मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन दोनों महानगरों के बीच रातभर के सफर को अधिक आरामदायक और समय-कुशल बना सकती है।

अभी तक नहीं हुई है घोषणा

हालांकि, बेंगलुरु-मुंबई स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के आधिकारिक समय-सारिणी, ठहराव और उद्घाटन तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन एसएमवीटी स्टेशन पर ट्रेन के रैक के दिखाई देने से इस बहुप्रतीक्षित सेवा के जल्द शुरू होने की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM