वैशाली दरेकर और उद्धव ठाकरे (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका

Vaishali Darekar Resignation Shiv Sena UBT: कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली शिवसेना यूबीटी की वैशाली दरेकर ने उद्धव ठाकरे गुट से इस्तीफा दे दिया है।

अनिल सिंह

Vaishali Darekar Resignation: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को ठाणे और कल्याण क्षेत्र में एक और बड़ा झटका लगा है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कल्याण निर्वाचन क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली पार्टी की वरिष्ठ नेता वैशाली दरेकर-राणे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी में लगातार हो रही सेंधमारी और 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत कई वरिष्ठ नेताओं के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के बाद, वैशाली दरेकर के इस्तीफे को उद्धव ठाकरे के लिए कल्याण-ठाणे बेल्ट में भारी नुकसान माना जा रहा है।

व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर सौंपा त्यागपत्र

वैशाली दरेकर-राणे शिवसेना (UBT) की कल्याण लोकसभा क्षेत्र से महिला जिला आयोजक के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने अपना आधिकारिक त्यागपत्र पार्टी नेतृत्व को भेज दिया है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा, "वर्तमान में अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के कारण, मैं इस पद को पर्याप्त समय और प्रयास नहीं दे पा रही हूँ। इसलिए, मैं स्वेच्छा से महिला जिला आयोजक के पद से इस्तीफा दे रही हूँ। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।"

हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस बात की पुरजोर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वैशाली दरेकर आने वाले दिनों में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होंगी या कोई नया सियासी कदम उठाएंगी।

मातोश्री में समीक्षा बैठक के दौरान आपस में भिड़े पदाधिकारी

वैशाली दरेकर के इस्तीफे के बीच ठाणे और कल्याण जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए उद्धव ठाकरे के बांद्रा स्थित आवास 'मातोश्री' में बुलाई गई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ। बैठक के दौरान कल्याण और कालवा क्षेत्रों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और कुछ पुराने कार्यकर्ताओं के निष्कासन को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।

अधिकारियों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक देखकर उद्धव ठाकरे बेहद क्रोधित हो गए और उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा ये भी जा रहा है कि मीटिंग के दौरान हुई तीखी बहस का ही ये नतीजा है। 

कल्याण-ठाणे बेल्ट में उद्धव गुट के सामने बढ़ता संकट

ठाणे और कल्याण हमेशा से शिवसेना का अभेद्य किला माना जाता रहा है, लेकिन एकनाथ शिंदे के बगावत के बाद से इस इलाके में उद्धव ठाकरे गुट लगातार कमजोर होता दिख रहा है। हाल ही में उद्धव गुट के छह सांसदों और कई स्थानीय पार्षदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने के बाद, अब वैशाली दरेकर का इस्तीफा पार्टी के कैडर के मनोबल पर गहरा असर डाल सकता है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO