बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
मुंबई

Mumbai News: बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, छाए रहेंगे संकट के बादल

महाराष्ट्र में मौसम के बदलाव ने एक बार फिर संकट की दस्तक दी है। राज्यभर में बेमौसम बारिश का कहर जारी है और इस बार ओलों के साथ वादळी हवाओं ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।

आंचल लोखंडे

मुंबई: महाराष्ट्र में मौसम के बदलाव ने एक बार फिर संकट की दस्तक दी है। राज्यभर में बेमौसम बारिश का कहर जारी है और इस बार ओलों के साथ तेज हवाओं ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। जहां एक ओर विदर्भ में ओलों ने फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं मराठवाड़ा और मुंबई में भी बारिश ने दस्तक दी है। मई के पहले हफ्ते में ही पारा उछलने के बजाय, लोगों को बारिश के लिए छतरी का सहारा लेना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है। खासकर, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, कोकण और मराठवाड़ा में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही, 8 जिलों में ओलों का अलर्ट भी जारी किया गया है।

विदर्भ में तेज़ बारिश और आंधी तुफान

मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक विदर्भ के गडचिरोली, गोदिंया, अकोला, बुलढाणा, नागपूर, चंद्रपूर, वाशिम और भंडारा जिलों में तेज़ बारिश और तेज आंधी तुफान को लेकर मौसम की स्थिति की चेतावनी दी है। वहीं, मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगड और रत्नागिरी में अगले 3 दिन भारी बारिश और तेज हवाओं के बहने की संभावना जताई गई है। रायगड में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू डंपर ने एसटी बस को मारी टक्कर...

मराठवाड़ा में भी मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी

मराठवाड़ा के लिए भी मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की है। लातूर, नांदेड, परभणी, हिंगोली, बीड, जालना, धाराशिव और छत्रपती संभाजीनगर में आगामी 5 दिनों तक आकाशिय बिजली चमकने, तेज़ बारिश और तेज आंधी तुफान और ओलों की संभावना जताई गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि यह मौसम उनके लिए और भी कठिनाई का कारण बन सकता है।

बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही

मार्च महीने से राज्यभर में बेमौसम बारिश ने तबाही मचा रखी है, और अब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका है। इस स्थिति से निजात पाने के लिए राज्यभर में मौसम की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है, लेकिन फिलहाल बेमौसम के संकट से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन