Gulshan Kumar Murder Mystery: सरकारी वकील उज्जवल निकम ने गुलशन कुमार की हत्या को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नदीम सैफ, गुलशन कुमार की हत्या का मास्टरमाइंड था।
जब उनसे पूछा गया कि गुलशन कुमार की हत्या क्यों हुई, तो उज्वल ने बताया कि इसका संबंध सिंगर्स अनुराधा पौडवाल और अलका याग्निक के बीच कथित रायवलरी से हो सकता है। दरअसल 1997 में जब टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की दिनदहाड़े हत्या हुई, तो पूरा बॉलीवुड हिल गया था।
उस समय बॉलीवुड के अंडरवर्ल्ड अपराधियों से संबंधों की खबरें सामने आने लगी थीं, लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि एक नामी फिल्म प्रोड्यूसर की बीच सड़क पर हत्या कर दी जाएगी। जब जांच शुरू हुई, तो म्यूजिक कंपोजर जोड़ी (नदीम-श्रवण) के नदीम सैफी का नाम साजिशकर्ताओं में से एक के रूप में सामने आया। इसके कुछ ही समय बाद नदीम देश छोड़कर भाग गया।
निकम ने कहा, 'हां वह (गुलशन इसीलिए कुमार की हत्या में शामिल) था। वह वापस नहीं आ रहा है। उस पर मुकदमा नहीं चल रहा है। वरना वह मुकदमे का सामना क्यों नहीं करता?' नदीम कई सालों तक यूके में रहा और अब दुबई में रह रहा है। कुछ साल पहले नदीम ने कहा था कि वह वापस आना चाहता है। इस बारे में उज्जवल निकम ने कहा, 'उसने मुझे वापस आने का प्रस्ताव दिया था, मैंने कहा कि जरूर, वापस आओ और ट्रायल का सामना करो, जब हमने उसे लंदन से सरेंडर करने की कोशिश की थी, तब हमने उससे बात की थी।