उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'भाषा के नाम पर समाज को बांट रही भाजपा', उद्धव ठाकरे ने RSS पर भी किया बड़ा हमला

Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह भाषा के आधार पर समाज में विभाजन कर रही है। अर्नव खैरे मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि BJP-RSS जहर फैलाकर माहौल खराब कर रहे हैं।

आकाश मसने

Uddhav Thackeray Slams BJP: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल भाषा के आधार पर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है। ठाकरे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, जहां उनकी बयानबाजी में भाजपा और आरएसएस दोनों निशाने पर रहे।

उद्धव ठाकरे ने भाजपा को ‘षड्यंत्रकारी पार्टी’ बताते हुए कहा कि उसका असली चेहरा सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि उनका हिंदुत्व का गुब्बारा फट गया है। ठाकरे का कहना था कि भाजपा भाषाई मुद्दों का इस्तेमाल कर समाज में खाई पैदा कर रही है, जबकि किसी भी भाषा को दूसरी भाषा के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

अर्नव खैरे की आत्महत्या पर उठाए सवाल

उद्धव ठाकरे ने हाल ही में ठाणे जिले में हुई 19 वर्षीय छात्र अर्नव खैरे की आत्महत्या को लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाषा को लेकर नफरत फैलाने की राजनीति का नतीजा है कि युवा मानसिक दबाव में आकर कड़ा कदम उठा रहे हैं।

अर्नव खैरे पर लोकल ट्रेन में मराठी न बोलने को लेकर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला किया था। इसके कुछ घंटों बाद ही उसने कल्याण के अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उद्धव बोले- भाजपा-आरएसएस जहर फैला रहे

ठाकरे ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस समाज में ‘जहर घोलने’ का काम कर रहे हैं और उल्टा विपक्ष पर आरोप मढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की परंपरा हमेशा से समन्वय और सम्मान की रही है, जिसे भाजपा राजनीतिक फायदा उठाने के लिए खत्म करना चाहती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

प्रदर्शन से प्रभावित हो रहा व्यापार, जरूरत के सामानों के लिए भी इंतजार; दिल्ली से बेंगलुरु तक नाराजगी

SIR के बाद अब SSR की तैयारी, यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट होगी अपडेट; जानें दोनों में क्या है अंतर

CJP के तिरंगा कार्यक्रम से पहले सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद, अब क्या करेंगे अभिजीत दिपके?

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल