शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया) 
मुंबई

अतिवृष्टि पीड़ित किसानों से मिले उद्धव, सरकार पर हमला, बोले-कर्ज माफी होने तक महायुति को वोट न दें

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने मराठवाड़ा में किसानों से मुलाकात कर महायुति सरकार पर निशाना साधा। कहा, राहत पैकेज चुनावी एजेंडा है, कर्जमाफी तक महायुति को वोट न दें।

पूजा सिंह

Uddhav Thackeray Met Farmers:  राज्य में बेमौसम बारिश के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान का जायजा लेने बुधवार को मराठवाडा पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आव्हान किया कि कर्ज माफी तक महायुति को वोट न दें। ठाकरे ने कहा कि, राज्य सरकार की ओर से घोषित राहत पैकेज चुनावी एजेंडा है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि, निकाय चुनाव घोषित होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र का नया राहत पैकेज लेकर महाराष्ट्र पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने धाराशिव के किसानों से मुलाकात करके अपने 4 दिवसीय दौरे की शुरुआत की। इस बीच उन्होंने किसानों से जाना कि उनके बैंक खाते में राज्य सरकार के घोषित मुआवजे की कितनी राशि आई है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मदद राशि देने की घोषणा की गई थी।

छोटी दिवाली भी बीत गई अभी तक किसानों को मदद नहीं मिली है। नुकसान का सर्वे करने केंद्रीय टीम आई है, लेकिन वह रात में टॉर्च लेकर नुकसान का आकलन कर रही है। अपने इलाकों में बोर्ड लगाकर कहें कि जब तक कर्जमाफी नहीं होगी, महायुति सरकार को वोट नहीं देंगे।

30 जून 2026 तक कर्ज माफी

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों को 30 जून 2026 तक कर्ज माफी मिलेगी। इसके लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। विपक्ष अपने सियासी फायदे के लिए किसानों को गुमराह कर रहा है। किसान विपक्ष के बहकावे में न आएं।

सीएम फडणवीस के काफिले पर फेंका गन्ना

वहीं, गन्ने के समर्थन मूल्य को लेकर किसान आक्रामक हो गए हैं। कोल्हापुर जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम फडणवीस के काफिले पर अज्ञात किसानों ने गन्ना फेंकने की कोशिश की।

निकाय चुनाव में खलल डालने की कोशिश

सीएम ने उद्धव पर पलटवार करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि वे दौरे पर तो निकले हैं। फिलहाल वे वोटर लिस्ट की आड़ में चुनाव में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद