मुख्यमंत्री सहायता निधि (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

सूखाग्रस्तों की मदद के लिए TVJA ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए एक लाख रुपए, मुख्यमंत्री को सौंपा चेक

TV Journalists Association: महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त लोगों की मदद के लिए टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (TVJA) ने मुख्यमंत्री सूखा निवारण सहायता निधि में एक लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है।

अखिलेश तिवारी, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (TVJA) ने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त लोगों की मदद के लिए एक लाख रुपए दिए।

  • संस्था की कार्यकारिणी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री सूखा निवारण सहायता निधि के लिए चेक सौंपा गया।

  • TVJA ने जरूरतमंद और सूखा प्रभावित लोगों के जीवन में खुशियां लाने के उद्देश्य से यह आर्थिक सहयोग दिया।

Maharashtra Drought Relief Fund: टीवी और डिजिटल पत्रकारों के हितों एवं कल्याण के लिए गठित संस्था टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (TVJA) ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए राज्य के सूखाग्रस्त लोगों की मदद के लिए एक लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया है।

संस्था की ओर से मुख्यमंत्री सूखा निवारण सहायता निधि के लिए एक लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा गया। मंगलवार को TVJA की कार्यकारिणी की उपस्थिति में यह चेक मुख्यमंत्री को दिया गया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस पहल के लिए संस्था की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की।

सदस्यों के प्रति आभार जताया

TVJA ने दिवाली के अवसर पर जरूरतमंद और सूखाग्रस्त लोगों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाने के उद्देश्य से यह पहल की है। संस्था का कहना है कि राज्य में सूखे की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से मदद की जा रही है। मीडिया भी अपने माध्यम से सूखे की भयावह स्थिति को सामने ला रहा है। ऐसे में टीवी और डिजिटल पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाली जिम्मेदार संस्था के रूप में TVJA ने आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया। संस्था के अध्यक्ष उदय जाधव और कोषाध्यक्ष प्रवीण पाटील ने इस पहल में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

सहायता के लिए आगे आने की प्रेरणा

इस पहल के माध्यम से TVJA ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि पत्रकारिता केवल समाज की समस्याओं को उजागर करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय समाज के साथ खड़े रहना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। संस्था के इस आर्थिक सहयोग से सूखा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयासों को बल मिलेगा। साथ ही, TVJA की इस पहल से अन्य सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों को भी संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे

दिल्ली के नांगलोई विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF और BSF की टीम