तुलजा भवानी मंदिर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra News: तुलजाभवानी मंदिर विकास मास्टर प्लान को रफ्तार, 555 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी

Mumbai News: तुलजाभवानी देवी मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार मास्टर प्लान को शासन स्तर पर गति मिली है। 555 करोड़ रुपये के कार्यों को तकनीकी व प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है।

अपूर्वा नायक

Pratap Sarnaik On Tuljabhavani Temple: महाराष्ट्र की आराध्य देवी तुलजाभवानी मंदिर के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किए गए भव्य विकास मास्टर प्लान को अब शासन स्तर पर ठोस गति मिल गई है।

पालकमंत्री प्रताप सरनाईक के लगातार प्रयासों के चलते इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत 555 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को तकनीकी और प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है।

तुलजाभवानी मंदिर विकास मास्टर प्लान के लिए राज्य सरकार द्वारा कुल 1865 करोड़ रुपये की निधि को स्वीकृति दी गई है। इस योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से मंदिर परिसर, दर्शन व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और बुनियादी ढांचे को विकसित किया जाना है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

चार प्रमुख कार्यों को तकनीकी मंजूरी

योजना के अंतर्गत 555.80 करोड़ रुपये के चार प्रमुख विकास कार्यों के लिए विस्तृत अनुमान तैयार कर उन्हें तकनीकी मंजूरी दी जा चुकी है। इन कार्यों को शीघ्र शुरू करने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

प्री-बिड प्रक्रिया पर विशेष निर्णय

प्री-बिड प्रक्रिया के दौरान प्राप्त सुझावों को स्वीकार करने का संपूर्ण अधिकार तुलजाभवानी मंदिर संस्थान के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी पूजार को दिया गया है। इससे निविदा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

राजस्व भूमि और पुलिस चौकी पर फैसला

पालकमंत्री प्रताप सरनाईक ने निर्देश दिए हैं कि मंदिर परिसर के आसपास स्थित राजस्व भूमि को मंदिर संस्थान के नाम वर्ग करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाए। इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस चौकी के निर्माण के लिए अलग से प्रावधान किया जाएगा।

निविदा प्रक्रिया भी शुरू

विकास योजना के तहत 457.80 करोड़ रुपये के कार्यों के लिए अनुमान तैयार कर तकनीकी मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है और उनकी निविदा प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा लाभ

इस भव्य विकास योजना के पूरा होने के बाद तुलजाभवानी मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आदर्श तीर्थस्थल के रूप में भी उभरेगा।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं