कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देकर करते थे ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में कथित तौर पर शामिल चार लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन पर संपर्क करते थे और उसने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देते थे।

आकाश मसने

मुंबई: मुंबई पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह में कथित तौर पर शामिल चार लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन पर संपर्क करते थे और उसने क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा देते थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपी साजिद खान (22), समीर खान (24), परवेज खान (25) और नदीम चौधरी (21) को हाल ही में दिल्ली के महरौली इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मई को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों में से एक ने बैंक अधिकारी बनकर उससे फोन पर संपर्क किया और उसके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने का झांसा दिया। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता से एक वेबसाइट पर बैंक विवरण भरने को कहा गया और विवरण का उपयोग करके आरोपी ने उसके मोबाइल फोन तक पहुंच बनाई तथा उसके खाते से 91,000 रुपए निकाल लिए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार कालाचौकी पुलिस के साइबर और अपराध जांच दस्ते ने अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन ब्योरे का विश्लेषण किया तथा बैंक से संपर्क कर उस एटीएम का पता लगाया जहां से आरोपियों ने पैसे निकाले थे। अधिकारी ने बताया कि साजिद का छतरपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से पता लगाया गया और उसे पकड़ लिया गया, जिसके बाद अन्य को भी गिरफ्तार किया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी साजिद खान (22), समीर खान (24), परवेज खान (25) और नदीम चौधरी (21) को हाल ही में दिल्ली के महरौली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए