इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

दशहरे पर Electronic Market में धमाका! TV-फ्रिज-AC की बिक्री में भारी उछाल

दशहरे के अवसर पर Mumbai में Electronic Items की खरीदारी में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला है। 22 सितंबर को नए GST Reform लागू होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में बहार आ गई।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: दशहरे के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। दुकानदारों के अनुसार टेलीविजन (टीवी), एयर कंडीशनर (एसी) और फ्रिज की बिक्री सबसे अधिक हो रही है।

नवरात्र के पहले दिन से लागू हुई नई कर व्यवस्था के तहत कई वस्तुओं पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। नतीजतन बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में हजारों रुपये तक की कमी आई है।

नवरात्र-दशहरा सीजन में बाजारों में खरीदी का माहौल चरम पर है। कपड़े, आभूषण और सजावटी सामानों के साथ इस बार ग्राहकों का झुकाव इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की ओर विशेष रूप से देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख मॉल्स, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम्स और ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

विजयादशमी पर रौनक

मुंबई के एक खरीदार ने बताया कि त्योहार पर घर में नई चीजें लाना शुभ माना जाता है। जीएसटी कटौती से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं सस्ती होने के कारण हमने इस बार बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदने का फैसला किया विक्रेताओं ने भी खरीदी बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर छूट की घोषणा की है।

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 5 से 25 हजार रुपये तक कैशबैक, बाय-बैंक, डिस्काउंट, बैंक ऑफर, अतिरिक्त वारंटी और आसान ईएमआई योजनाएं दी जा रही हैं। इन ऑफर्स के चलते ग्राहक बड़ी संख्या में स्मार्ट टीवी और डबल डोर फिज खरीद रहे हैं। जीएसटी कटौती आकर्षक ऑफर्स के कारण बाजारों में खरीदी का सैलाब उमड़ पड़ा है।

ऐसा हुआ जीएसटी कटौती का असर

  • टीवी (32 इंच से बड़े) कीमत में 3,000 से 7,000 रुपये तक की कमी फिज (डबल-डोर/स्मार्ट फ्रिज) कीमत में 3,500 से 8,000 रुपये तक की कमी
  • एयर कंडीशनर (एसी) कीमत में 4,000 से 10,000 रुपये तक की कमी
  • वॉशिंग मशीन कीमत में 2,500 से 6,000 रुपये तक की कमी

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम