ओशिवरा (सौजन्य-नवभारत) 
मुंबई

ओशिवरा में श्मशान भूमि की जमीन पर हुआ कब्ज़ा, मनपा के खिलाफ आंदोलन में उतरेंगे स्थानीय रहवासी

ओशिवरा के एक शमशान घाट की जमीन पर महानगरपालिका ने कब्जा कर लिया है। मनपा के अधिकारियों ने इस तथ्य को नकारते हुए बिना जांच किये ही श्मशान भूमि की जमीन को सुलभ शौचालय के निर्माण का टेंडर पास कर दिया।

प्रिया जैस

मुंबई: इंसान जीवन में चाहे कितना भी बुरा काम कर लेकिन श्मशान के नाम से ही उसे डर लगता ही है। मनपा के अधिकारियों ने इस तथ्य को नकारते हुए बिना जांच किये ही श्मशान भूमि की जमीन को सुलभ शौचालय के निर्माण का टेंडर पास कर दिया।

जोगेश्वरी (पश्चिम) रिलीफ रोड स्थित ओशिवरा हिंदू श्मशान भूमि के पास करीब आधा एकड़ की जमीन पर छोटे बच्चों के शव को दफनाया जाता है। मनपा के/ पश्चिम वार्ड के हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इस जमीन पर सुलभ शौचालय बनाने का आर्डर जारी कर दिया।

काम तुरंत रोकने की मांग

हिंदू बच्चों के शव दफनाने की जमीन पर सुलभ शौचालय बनाए जाने की खबर के बाद स्थानीय सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने एकजुट होकर विरोध करना शुरू कर दिया। ओशिवरा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने मनपा के/ पश्चिम वार्ड के हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों से मिलकर सुलभ शौचालय निर्माण कार्य को तुरंत रोकने की मांग की।

मनपा के खिलाफ आंदोलन

स्थानीय रहिवासियों ने बताया कि जिस जगह पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, उस जगह पर छोटे बच्चों को दफनाने की खुली जगह पहले से ही कम है। शौचालय के निर्माण के बाद छोटे बच्चों को दफनाने में बड़ी समस्या होगी। स्थानीय रहिवासियों ने कहा कि अगर मनपा श्मशान भूमि की जगह से सुलभ शौचालय को नहीं हटाती है तो मनपा के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा।

हिंदू धर्म में मृत्यु के पश्चात शव का दाह संस्कार करने की परंपरा है, लेकिन छोटे बच्चों की मृत्यु होने के बाद उनके शव को दफनाया जाता है। ओशिवरा श्मशान भूमि में छोटे बच्चों के शव को दफनाने के लिए पहले से ही खुली जगह कम है।

स्थानीय रहवासी ने किया विरोध

बी.के.सिंह ने कहा, "जिस जगह पर सुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा है उसकी कोई उपयोगिता नहीं है। ओशिवरा हिंदू श्मशान भूमि में शौचालय, स्नानगृह बना हुआ है। नजदीक के कब्रिस्तान में भी शौचालय है। सामने कॉलेज है उसमें भी सारी व्यवस्था है। जिस जगह पर बनाया जा रहा है वहां कोई बस्ती भी नहीं है।"

शमशान भूमि में नहीं होने देंगे काम

नौशाद खान ने कहा, "हम सब मनपा के अधिकारी से मिलकर काम रोकने की मांग की थी फिलहाल काम रोक दिया गया है। यह धार्मिक आस्था का विषय है। श्मशान भूमि की जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा।"

लोगों की भावना को ठेस पहुंचा रही मनपा

एड. राज यादव ने कहा, "हिंदू श्मशान भूमि की जमीन पर सुलभ शौचालय बनाने का कोई औचित्य नहीं है। मनपा के अधिकारी स्थानीय लोगों के भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं। इस पवित्र जगह को अशुद्ध करने का काम मनपा के अधिकारी कर रहे हैं।"

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक हरिराम बंसल अरेस्ट, हाई कोर्ट ने MCD, पुलिस और सरकार को भेजा नोटिस

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन