सुप्रिया सुले, हर्षवर्धन सपकाल और सुनेत्रा पवार (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?

Supriya Sule Statement On Gungi Gudiya: सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहे जाने पर सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की आलोचना की। पीएम मोदी से 8 सांसदों की मुलाकात पर भी दिया बयान।

अनिल सिंह

Supriya Sule React on Gungi Gudiya: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ महाराष्ट्र कांग्रेस आईटी सेल और प्रदेश नेताओं द्वारा की गई 'गूंगी गुड़िया' टिप्पणी पर पूरे राज्य में सियासी बवाल मचा हुआ है। एनसीपी (NCP) कार्यकर्ताओं के उग्र विरोध प्रदर्शनों के बीच अब शरद चंद्र पवार की पार्टी (NCP-SP) की सांसद और सुनेत्रा पवार की ननद सुप्रिया सुले की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।

सुप्रिया सुले ने कांग्रेस की इस टिप्पणी को पूरी तरह 'अनुचित' करार देते हुए खुलासा किया कि उन्होंने इस सिलसिले में सीधे दिल्ली स्थित कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से बात की थी।

केंद्रीय नेतृत्व ने दिखाया बड़ा दिल, स्थानीय IT सेल की गलती

सुप्रिया सुले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी भी महिला नेता के खिलाफ इस प्रकार की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया, "सुनेत्रा वाहिनी के बारे में महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा दिया गया बयान अनुचित था। 

मैंने इस विषय पर तुरंत कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क किया। मेरे फोन करने के आधे घंटे के भीतर ही आलाकमान ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। यह बयान महाराष्ट्र के स्थानीय आईटी सेल की गैर-जिम्मेदाराना हरकत थी, यह राष्ट्रीय कांग्रेस की आधिकारिक राय नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा दिल दिखाते हुए स्थिति को तुरंत संभाला।"

पीएम मोदी से 8 सांसदों की मुलाकात पर बड़ा खुलासा

इसके साथ ही सुप्रिया सुले ने शरद पवार गुट के 8 सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगे जाने की खबरों पर भी सफाई दी। सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया कि चूंकि संसद में हंगामा जारी है और महाराष्ट्र की गंभीर समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पा रही है, इसलिए सांसदों ने पीएम से मिलने का फैसला किया। 

उन्होंने कहा, "राज्य में किसानों की आत्महत्याएं, गहराता जल संकट, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और सांसद निधि (5 करोड़ विकास कोष) के कार्यान्वयन में आ रही रुकावटों को लेकर हमने प्रधानमंत्री को जमीनी हकीकत बताने के लिए वक्त मांगा था।"

शिंदे गुट के सांसदों को नाश्ते पर बुलाया गया

एकनाथ शिंदे के सांसदों के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके 8 सांसदों को सोमवार सुबह 11 बजे संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में मिलने का समय दिया है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "एकनाथ शिंदे गुट के सांसदों को प्रधानमंत्री आवास पर नाश्ते के लिए आमंत्रित किया गया था, जबकि हमें केवल समस्याओं पर चर्चा के लिए संसद कार्यालय में बैठक का समय मिला है। हम राज्य के विकास और जनता के मुद्दों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं।"

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज