सुप्रीम कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Maharashtra News: सुप्रीम कोर्ट से राहत, जिला परिषद चुनाव की समय सीमा 15 फरवरी तक बढ़ी

Mumbai News: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव कराने की समय सीमा बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है, जिससे राज्य चुनाव आयोग को बड़ी राहत मिली है।

अपूर्वा नायक

Zila Parishad Election: महाराष्ट्र में फिलहाल 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव की सरगर्मी तेज है। 8 साल बाद हो रहे मनपा चुनावों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और अगले दिन 16 जनवरी को परिणाम घोषित होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी से पहले सभी निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 29 महानगरपालिका के चुनाव का काम प्रगति पर है, लेकिन समय की कमी का हवाला देकर राज्य चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव की समय सीमा 10 फरवरी तक बढ़ाने की अपील की थी।

सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव की अपील मंजूर करते हुए उन्हें 31 जनवरी की जगह 15 फरवरी से पहले चुनाव कराने की मोहलत दे दी है। इससे राज्य चुनाव आयोग को बड़ी राहत मिल गई है।

कुछ जिलों में एक साथ चुनाव पर रिजर्वेशन का पेंच

राज्य के पूरे हालात को देखते हुए, सभी जिलों में एक साथ चुनाव कराना मुश्किल लग रहा है। राज्य में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों में रिजर्वेशन 50 प्रतिशत की लिमिट के अंदर है, वहां चुनाव कराने में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, बाकी 20 जिला परिषदों में रिजर्वेशन लिमिट 50 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। इस अतिरिक्त आरक्षण का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसलिए, ऐसे संकेत है कि इन जिलों का चुनाव कार्यक्रम 21 जनवरी को होने वाली सुनवाई के बाद ही साफ हो पाएगा।

48 घंटों में हो सकता है ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अगले 48 घंटे में जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव की घोषणा की जा सकती है। '

12 जिला परिषदों का चुनाव कार्यक्रम जल्द

जिन 12 जिला परिषदों में आरक्षण को लेकर कोई पेंच नहीं है, ऐसे जिलों का चुनाव कार्यक्रम अगले दो दिनों में घोषित किया जा सकता है। राज्य के ग्रामीण इलाकों की पॉलिटिक्स पर पकड़ बनाने के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी -से मोर्चे बनाने शुरू कर दिए है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल