उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

क्या NCP के हाथ से निकल गया वित्त विभाग? सुनेत्रा पवार के बयान ने तेज की सियासी चर्चा

Sunetra Pawar Response On Finance Ministry: महाराष्ट्र में वित्त मंत्रालय को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया।

अपूर्वा नायक

Sunetra Pawar Response On Finance Ministry News: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हाथ से वित्त मंत्रालय अब लगभग छिन ही गया है। इस सच्चाई को उप मुख्यमंत्री व एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने भी स्वीकार कर लिया है।

यह संकेत रविवार को तब देखने को मिले, जब उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने वित्त मंत्रालय को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से बचने का प्रयास किया। उन्होंने विषय को विकास कार्यों की ओर मोड़ने का प्रयास किया।

पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद से पिछले पांच महीनों से वित्त विभाग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास है। हाल के दिनों में ऐसा दावा किया गया था कि राकां फिर से वित्त विभाग पाने के लिए सीएम देवेंद्र से आग्रह कर रही है।

सुनेत्रा ने पूछा वित्त मंत्रालय से सवाल

इसी पृष्ठभूमि में रविवार को पत्रकारों ने डीसीएम सुनेत्रा पवार से वित्त मंत्रालय को लेकर सीधा सवाल पूछ लिया। पुणे जिले के प्रसिद्ध भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं डिप्टी सीएम ने जवाब में कहा कि आज हमें विकास कार्यों की बात करनी चाहिए। इसी विषय पर बात करना उचित रहेगा। उनके इस टालमटोल भरे जवाब ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी है।

भीमाशंकर विकास का तीसरा चरण

मंदिर परिसर के विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद सुनेत्रा ने कहा कि भीमाशंकर विकास योजना का दूसरा चरण पूरा होने के करीब है और दिसंबर से तीसरे चरण का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अजित दादा ने इसके लिए बड़ा फंड दिया है और सिहस्थ कुंभ से पहले सारे काम पूर्ण करने का लक्ष्य है।

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात