Mumbai News In Hindi: वकोला पुलिस ने सेंट मैरी हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल, जोशुआ डिसूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर 15 साल के एक स्टूडेंट को थप्पड़ मारने का आरोप है। यह स्कूल सांताक्रुज ईस्ट के कलीना में है। '
प्राथमिकी के मुताबिक, प्रिंसिपल ने कथित तौर पर स्टूडेंट को अनुशासनहीनता का हवाला देते हुए, उसके गाल और गर्दन पर करीब 25 बार थप्पड़ मारे थे। पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने वाला 15 साल नाबालिग स्टूडेंट को थप्पड़ मारने का आरोप का स्टूडेंट है जो कुर्ला वेस्ट का रहने वाला है।
सेंट मैरी हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज में क्लास 10 में पढ़ता है। उसके पिता कुर्ला वेस्ट में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। 13 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच स्कूल ने चिल्ड्रन्स डे पार्टी रखी थी।
स्कूल नहीं पहुंच सकी छात्र की मां
- पार्टी में प्रिसिपल ने स्टूडेंट को एक टीचर के साथ बैठने के लिए कहा। प्रिसिपल ने कथित तौर पर उससे कहा, "तुम अनुशासनहीन तरीके से पेश आते हो, और जब भी तुम्हारे माता-पिता बुलाते है। तुम कभी उनके साथ नहीं आते हो, लेकिन अब तुम चिल्ड्रन्स डे पार्टी के लिए आए हो। फिर उसने स्टूडेंट से अपने पेरेंट्स को फोन करने को कहा। लेकिन, स्टूडेंट की माँ स्कूल नहीं पहुँच सकी क्योंकि उसे ऑटो-रिक्शा नहीं मिला।
- जब प्रिंसिपल को यह पता चला, तो उसने कहा कि उसे कुर्ला से कलीना तक पैदल जाना चाहिए था, और कहा कि जब तक उसके पेरेंट्स नहीं आ जाते, वह स्टूडेंट को जाने नहीं देगा। फिर प्रिसिपल स्टूडेंट को अपने केबिन में ले गया, उससे पूछा, "तुम खुद को क्या समझते हो?", और कहा जाता है कि उसे थप्पड़ मारने लगा प्रिंसिपल ने उसके गाल और गर्दन पर 20 से 25 बार थप्पड़ मारे और एक बार पेट में भी मुक्का मारा।