प्रकाश सुर्वे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: उत्तर भारतीयों के मंच से सुर्वे का बयान, महाराष्ट्र में बढ़ी राजनीतिक गर्मी

Mumbai News: शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक प्रकाश सुर्वे के मराठी-हिंदी विवाद पर दिए बयान से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने इसे चुनावी बयानबाज़ी बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के एक विधायक ने ऐसा बयान दिया है, जिससे राज्य का राजनीतिक पारा बेहद हाई हो गया है। दरअसल, महाराष्ट्र में भाषा विवाद चरम पर है।

मराठी बनाम हिंदी विवाद के बीच समय-समय पर लोगों के भिड़ने की खबरें आते रहती हैं। इसी को लेकर शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने विवादित बयान दे दिया है। शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने स्पष्ट तौर पर कहा है, मैं कहता हूं, मराठी मातृभूमि मेरी मां है तो उत्तर भारत की भूमि मेरी मौसी है। एक बार मां मर जाए तो चलता है लेकिन मौसी मरनी नहीं चाहिए, क्योंकि मौसी ज्यादा प्यार करती है।

'मां से ज्यादा प्यार मुझे उत्तर भारतीयों ने दिया

शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने यह बयान उत्तर भारतीय समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिया। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, र।।। मां से ज्यादा प्यार आपने मुझे दिया है। यह प्यार मेरे साथियों को भी दीजिए। यहां विधायक ने एक मराठी कहावत का हिंदी में अनुवाद कर हिंदी-मराठी विवाद पर बयान दिया, जिसको लेकर विपक्ष जमकर शिंदे गुट और विधायक पर निशाना साध रहा है।

मराठी-हिंदी विवाद पर बयान देकर फंसे MLA

  • दरअसल, महाराष्ट्र में जल्द ही महानगर पालिका चुनावों का ऐलान हो सकता है। इसलिए पालिका चुनाव के संदर्भ में क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है।
  • इस बीच प्रकाश सुर्वे के इस बयान से सियासी गलियारों में सनसनी फैल गई है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रकाश सुर्वे एकनाथ शिंदे गुट के विधायक हैं और मुंबई उपनगर के मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र से आते हैं।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?