शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना

Anand Dubey On CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश में मक्खी, मच्छर से लेकर तिलचट्टा जैसी पार्टियों को भी आंदोलन का अधिकार है।

आकाश मसने

Anand Dubey On Rahul Gandhi: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर राजनीति गरमा गई है। इस प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने तंज कसते हुए विवादित और तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि देश में मक्खी-मच्छर से लेकर तिलचट्टे जैसी पार्टियों तक, हर किसी को आंदोलन और प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है।

राहुल गांधी को लेकर क्या बोले आनंद दुबे?

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए आनंद दुबे ने कहा कि लोकतंत्र में नेता प्रतिपक्ष का बहुत सम्मान है। नेता प्रतिपक्ष आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, संसद से लेकर सड़क तक बात कर सकते हैं। यह लोकतंत्र में एक अधिकार है। अब चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच की ये लड़ाई हो गई है, पूरा विपक्ष राहुल गांधी के साथ खड़ा है।

राहुल गांधी को मिलने का समय दें ज्ञानेश कुमार

आनंद दुबे ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार राहुल गांधी को समय दें और मिलें। विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति से भी मिलने का समय मांगा है। राजनीति में शुचिता होनी चाहिए, दोनों तरफ से जब तक संवाद नहीं होगा, आप राजनीति कर ही नहीं सकते हैं। राहुल गांधी एक विषय को लेकर इस्तीफा मांग रहे हैं। यहां भाजपा और सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

आपदा में अवसर तलाश रही हैं कॉकरोच टाइप पार्टियां

उद्धव ठाकरे गुट के नेता ने कहा कि हमें लगता है कि चुनाव आयोग इस विषय को गंभीरता से ले तो ज्यादा बेहतर है, क्योंकि कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं जैसे कि कॉकरोच टाइप पार्टियां हैं, जिन्हें हम तिलचट्टा कहते हैं, वो भी इसमें घुस रहे हैं। कुछ और भी लोग घुसना चाह रहे हैं। इसीलिए चुनाव आयोग को विपक्ष की मांग और बात को सुनना चाहिए।

CJP को लेकर क्या है उद्धव की पार्टी का स्टैंड?

CJP के प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए आनंद दुबे ने कहा कि हमारी पार्टी क्या स्टैंड ले रही है, वो बताया जाएगा लेकिन हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और सवाल जायज हैं। इन सवालों पर चर्चा होनी चाहिए।

ज्ञानेश कुमार बताएं कि चुनाव आयोग में क्या धांधली हुई है। अब इसको लेकर कोई आंदोलन करना चाहता है, जैसे कि कोई मक्खी हैं, मच्छर हैं, तिलचट्टा हैं, सब कर सकते हैं। इस देश में रहने वाले हर प्रजाति आंदोलन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से ज्ञानेश कुमार क्यों नहीं मिलना चाहते हैं। इतना अहंकार किस बात का है, 5 मिनट ही मिलने का समय दीजिए। साथ में चाय पीते हुए मामले को सुलझा लेना चाहिए।

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट