संजय राउत, गुणरत्न सदावर्ते  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

शिवसेना भवन पर बाल ठाकरे की फोटो को लेकर विवाद: सदावर्ते की 15 दिन की चेतावनी पर संजय राउत का तीखा पलटवार

Maharashtra Photo Controversy: शिवसेना भवन पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ऊपर बाल ठाकरे की फोटो हटाने की सदावर्ते की मांग पर संजय राउत ने पलटवार किया। राजनीतिक विवाद गहराया।

रूपम सिंह

Shiv Sena Bhavan Bal Thackeray Photo Row: शिवसेना भवन पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ऊपर लगाए गए शिवसेनाप्रमुख बाल ठाकरे के फोटो को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। फोटो पर आपत्ति जताते हुए अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को निशाने पर लिया है। उन्होंने फोटो हटाने के लिए 15 दिन का समय देते हुए ऐसा नहीं होने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

फोटो हटाने की मांग

गुणरत्न सदावर्ते ने कहा कि शिवसेना भवन पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ऊपर लगा बाल ठाकरे का फोटो 15 दिनों के भीतर हटाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय अवधि में फोटो नहीं हटाया गया तो वह स्वयं अनशन करेंगे। सदावर्ते ने ठाकरे बंधुओं पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ऊपर बाल ठाकरे का फोटो लगाना उचित है। उन्होंने राज ठाकरे से अपने पुत्र से इस संबंध में सवाल करने की बात भी कही।

संजय राऊत ने किया पलटवार

सदावर्ते के बयान पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। राऊत ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति द्वेष रखने वाले लोगों को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए।

इच्छामृत्यु वाले बयान से बढ़ा विवाद

संजय राऊत ने तंज कसते हुए कहा कि यदि इस तरह की विचारधारा रखने वाले लोग इच्छामृत्यु के लिए आवेदन करते हैं, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उस पर निर्णय लेना चाहिए। राऊत की इस प्रतिक्रिया के बाद दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है।

राजनीतिक टकराव की ओर बढ़ा मामला

शिवसेना भवन पर बाल ठाकरे के फोटो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है। एक तरफ सदावर्ते ने फोटो हटाने के लिए समयसीमा तय करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है, वहीं दूसरी ओर संजय राऊत के पलटवार से मामला और गरमा गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों पक्षों की ओर से और तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए