शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया) 
मुंबई

Aditya Thackeray का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- धर्म-जाति में बांटकर चुनाव जीतने की कोशिश

Aditya Thackarey ने भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति और वोट चोरी का आरोप लगाया।उन्होंने दावा किया कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में लाखों डुप्लीकेट नाम मिले हैं और पारदर्शी चुनाव में BJP एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।

अपूर्वा नायक

Aditya Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर चुनावी फायदे के लिए सांप्रदायिक खेल रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म-धर्म और जाति-जाति में झगड़े लगाने की पॉलिटिक्स करती है।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में लाखों डुप्लीकेट वोटरों के नाम पाए गए हैं। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वोट चोरी का मुद्दा उठाएंगे। यदि चुनाव पारदर्शी तरीके से होंगे, तो भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

आदित्य ने आरोप लगाया कि जब राजनीतिक प्रयास सफल नहीं होता, तो भाजपा हिंदू-मुस्लिम, मराठी-अमराठी में झगड़े लगाकर बांटने की पॉलिटिक्स करती है।

वोट चुराकर धांधली की जाती है। चुनाव आयोग में अपने लोगों को अपॉइंट करके और 10,000 रुपये देकर वोट चोरी करने वाली भाजपा का पर्दाफाश विपक्षी पार्टियों ने किया है। बिहार में वोट चोरी का भी जल्द ही पर्दाफाश होगा। हमने हरियाणा में वोट चोरी का पर्दाफाश किया है।

बिहार में वोट चोरी का खुलासा कर चुके हैं। अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में वोट चोरी का पर्दाफाश हुआ है। लाखों डुप्लीकेट नाम रजिस्टर्ड किए गए हैं। एक घर में 10 से ज्यादा वोटर दिखाए गए हैं। कई जगहों पर दुकानों में वोटर रजिस्टर किए गए हैं। कुछ जगहों पर तो शौचालय के पते पर वोटरों के नाम पाए गए हैं। फर्जी वोटरों को ढूंढने का हमारा काम चल रहा है।

भाजपा का दोहरा हिंदुत्व

आदित्य ने कहा कि भाजपा ने पालघर साधु हत्याकांड पर राजनीति की। उस समय की ठाकरे सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई, भाजपा ने इसके आरोपी काशीनाथ चौधरी को पाटर्टी में शामिल कर लिया था।

एतराज जताए जाने के बाद उनकी एंट्री रोक दी गई। यह भाजपा का दोहरा हिंदुत्व है। डीसीएम अजीत पवार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वोट दोगे तो फंड मिलेगा, यह महाराष्ट्र में नहीं चलेगा। हमारे देश में लोकतंत्र है, संविधान है, और न्याय के देवता है, न्याय की देवी जल्द ही न्याय दिलाएगी।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट