शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई', Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा

Shaina NC Statement: शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयानों का हवाला देते हुए गैस संकट की अफवाहों को खारिज किया और राघव चड्ढा व ओवैसी पर तीखे तंज कसे।

आकाश मसने

Shaina NC On LPG Crisis: देश में LPG संकट को लेकर छिड़ी बहस के बीच शिवसेना नेता शाइना एनसी ने विपक्ष विशेषकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जोरदार पलटवार किया है। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा साफ है और देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है।

कमलनाथ और आनंद शर्मा के बयानों ने बढ़ाई विपक्ष की मुश्किलें

शाइना एनसी ने कांग्रेस के ही दिग्गज नेताओं कमलनाथ और आनंद शर्मा के बयानों का सहारा लेते हुए विपक्षी एकता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष लंबे समय से जनता के बीच भय का माहौल पैदा करने के लिए अफवाहें फैला रहा था, लेकिन अब उनकी खुद की पार्टी के नेताओं ने सच्चाई स्वीकार कर ली है। शाइना ने तंज कसते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि कांग्रेस के भीतर भी ऐसे नेता हैं जो सच स्वीकार कर रहे हैं। जब आपके अपने ही कह रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो जनता को गुमराह करना बंद कीजिए।

खास लोगों की पार्टी है AAP: Shaina NC

राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे घमासान पर भी शाइना ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वास्तव में एक 'खास' पार्टी है जो केवल खास लोगों के लिए काम करती है। अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। पार्टी के आंतरिक फैसलों पर उन्होंने कहा कि जो दिखता है, वही बिकता है, और AAP का असली चेहरा अब जनता के सामने है।

ओवैसी और बंगाल सरकार पर प्रहार

असम में असदुद्दीन ओवैसी के 'मियां' वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए शाइना ने कहा कि ओवैसी कभी तुष्टीकरण की राजनीति से ऊपर नहीं उठ सकते। उनका उद्देश्य केवल असम की शांति भंग करना है, लेकिन वहां की जनता मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी।

वहीं, पश्चिम बंगाल की स्थिति और सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणियों पर उन्होंने ममता बनर्जी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी को तीन बार मौका मिला, लेकिन विकास के बजाय केवल कलह और भ्रष्टाचार ही दिखा। बंगाल की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता