शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी व भाजपा विधायक राम कदम सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

CJP Tiranga Yatra: CJP की दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर एनडीए नेताओं ने तीखा हमला बोला है। शिवसेना नेत्री शाइना एनसी और भाजपा विधायक राम कदम ने सीजेपी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा।

आकाश मसने

Highlights

  • शिवसेना नेत्री शाइना एनसी ने कहा कि तिरंगे के नाम पर केवल ड्रामा किया जा रहा है।

  • राम कदम ने कहा कि अभिजीत दिपके ने अपनी दिवंगत दादी के निधन को लेकर भी झूठ बोला।

  • NDA नेताओं ने CJP पर देश में रक्तपात की बात करने का आरोप लगाया।

Shaina NC and Ram Kadam Attack On CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है। इस यात्रा को लेकर एनडीए के नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शिवसेना नेता शाइना एनसी और भाजपा नेता राम कदम ने सीजेपी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा गया है। नेताओं ने पार्टी के इरादों और बयानों पर सवाल खड़े करते हुए इसे केवल राजनीतिक ड्रामा करार दिया है।

शाइना एनसी को CJP पर तीखा हमला

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा। यही है सीजेपी का असली चेहरा। जहां अनुमति मिल रही है, वहां तिरंगा यात्रा जरूर निकालें। लेकिन, जहां अनुमति नहीं मिल रही है, वहां तिरंगा के नाम पर ड्रामा किया जा रहा है। असली तिरंगा वाले देश बनाते हैं और नकली वाले सिर्फ रैली निकालते हैं।

राम कदम ने अभिजीत दिपके पर साधा निशाना

वहीं दूसरी ओर अभिजीत दिपके पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का नेता कितना झूठा है। जब दिल्ली पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया तो इसका पता चला। उसकी दादी का निधन हो गया था और वह झूठ कह रहा था कि मुझे बात करने नहीं दी जा रही है। जब वीडियो सामने आए तो पूरा झूठ सामने आया।

राम कदम ने अभिजीत दिपके को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो अपनी दिवंगत दादी को लेकर झूठ बोल सकता है, वह कुछ भी झूठ बोल सकता है।

तिरंगा हाथ में लेकर रक्तपात करने की बात कर रहे: राम कदम

राम कदम ने आगे कहा कि हाथ में तिरंगा लिया जा रहा है, लेकिन क्या तिरंगे की कीमत उनको पता है? यह तिरंगा हमें ऐसे नहीं मिला है। इस तिरंगे को लहराने के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है। सीजेपी की ओर से तिरंगा हाथ में लेकर रक्तपात करने की बात की जाती है।

राम कदम ने नेहा बोरा और प्रशांत भूषण को लिया आड़े हाथ

भाजपा नेता राम कदम ने बताया कि नेहा बोरा की ओर से कहा जाता है कि जैसे बंगाल और बांग्लादेश में रक्तपात हुआ, वैसे ही इस देश में हो। ऐसी बातें करने वाले लोगों को प्रशांत भूषण साथ में लेकर घूमते हैं। एक हाथ में संविधान लेकर लोकतंत्र की दुहाई तो जरूर दी जा रही है, लेकिन संविधान की बुनियाद न्यायपालिका और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

आज शाम 6 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP की तिरंगा यात्रा

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपनी पार्टी के सह-संयोजकों, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'तिरंगा' प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। उन्होंने अपील की है कि वे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लेकर शाम 5:00 बजे इस प्रदर्शन में शामिल हों।

हालांकि दिल्ली पुलिस उपायुक्त (DCP) नेहा यादव ने कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, इस इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े में शामिल न हों।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, CJP नेता ने भी दिया जवाब

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर

सेंट्रल पार्क बंद, अभिजीत दीपके को पुलिस का नोटिस; क्या कनॉट प्लेस में हो पाएगा तिरंगा कार्यक्रम?

आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! CM फडणवीस ने प्रशांत भूषण की टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

Meerut Murder Case: पति की हत्या के बाद रची सांप वाली साजिश, पत्नी और बॉयफ्रेंड को फांसी की सजा