संजय राउत (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

संजय राउत का बड़ा बयान, बोले - चुनाव हारेगी BJP, अपना रही गड़बड़ी के ये नए हथकंडे

संजय राउत ने आज बड़ा बयान दिया है, इसके मुताबिक भाजपा महाराष्ट्र में चुनाव हारने वाली है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बताया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही है। संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बोगस वोटर्स को डाल रही है। 

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके संबंध में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के बीच आज 12,30 बजे खास बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी चुनाव से संबंधित कुछ अहम फैसले लेगी। इस बीच मीटिंग से पहले शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बताया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही है। संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बोगस वोटर्स को डाल रही है।

संजय राउत ने चंद्रशेखर बावनकुले पर निशाना साधा। संजय राउत ने तारीखों के साथ सरकार बनाने में कैसे बीजेपी मुश्किल पैदा करेगी इसकी भी पूरी जानकारी दी और कहा कि महाविकास आघाड़ी ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव के बावजूद अमित शाह 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लागू करेंगे।

संजय राउत का बयान

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, चंद्रशेखर बावनकुले ने घोटाला कैसे करें इसके लिए नागपुर में खास शिविर लिया है।

संजय राउत का बयान

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र और झारखंड में मतदाता सूची में गड़बड़ी हो रही हैं। उन्होंने हरियाणा में भी कोशिश की... हमने उन्हें लोकसभा में हराया और वे विधानसभा चुनाव में भी हार रहे हैं। वे चुनाव आयोग की मदद से मतदाता सूची में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं।"

संजय राउत ने आगे कहा,  "भाजपा लगभग 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और वे उन लोगों को ढूंढ रहे हैं जिन्होंने एमवीए को वोट दिया है और उनके नाम फर्जी मतदाताओं के साथ बदल रहे हैं... हम इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएंगे और लोगों को बताएंगे कि देश में क्या हो रहा है... अमित शाह चुनाव के बाद भी महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 12:30 बजे एक विशेष बैठक बुलाई है और हम एक महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।"

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज