संजय राउत  (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

देश में युवाओं की बार-बार जीत हो रही है... SC के फैसले पर बोले संजय राउत, 5 सितंबर को मार्च की जरूरत नहीं

CJP Protest Cancelled: SC के फैसले के बाद 5 सितंबर का प्रदर्शन रद्द होने पर बोले संजय राउत- देश में युवाओं की बड़ी जीत हो रही है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के वाले बयान का समर्थन किया।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Raut Reacts To SC Verdict: शिवसेना यूबीटी के फायरब्रांड नेता संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीजेपी के 5 सितंबर के प्रदर्शन को रद्द करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की जीत हो रही है।

संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, इसमें गलत क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के युवाओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है, जिन्हें 'कॉकरोच' कहा गया था। तो 5 सितंबर को मार्च क्यों निकालना? मार्च की कोई जरूरत नहीं है। मार्च रद्द कर दिया गया है, यह एक जीत है। युवा बार-बार जीत हासिल कर रहे हैं। इस देश में पहली बार ऐसा हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट का अभिनंदन

उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉकरोच कहा गया था, उसी सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी कॉकरोचों पर दर्ज हजारों एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया है। इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट का अभिनंदन करता हूं।

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भी संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए संजय राउत ने कहा, इसमें गलत क्या है? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के बारे में जो कहा है, वह 100 प्रतिशत सही है।

वोट चोरी का गंभीर आरोप

बता दें कि राहुल गांधी ने 1 सितंबर को 'एक्स' पर पोस्ट कर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूं कि यह वोट चोरी थी।

बंगाल मतदाता सूची पर सवाल

बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा, एसआईआर में जिन नामों को काटा गया, उनमें से 91 प्रतिशत नाम अपील के बाद वापस जोड़ने पड़े। यानी हर 10 में से 9 नाम गलत तरीके से काटे गए, और नाम चुनाव के बाद ही जोड़े गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूं कि यह वोट चोरी थी।

राहुल गांधी ने आगे लिखा था, और अब महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है- यानी हर पांचवां वोटर।

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

रोनाल्डो की बहन पहुंचीं केरलम, सीएम से हुई मुलाकात; फैंस के लिए दे गईं खास वादा

इस्तीफा देने से पहले राहुल गांधी से मिली थी दिव्या मित्तल, भाजपा प्रवक्ता ने बताई IAS की सच्चाई, मचा बवाल

आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप