संजय राऊत 
मुंबई

फिर बरसेंगे संजय राऊत...सेहत में आया सुधार, इस दिन आएंगे मीडिया के सामने

Sanjay Raut Health Update: संजय राउत अपनी सेहत सुधारने के बाद राजनीति में लौटने के लिए तैयार, सोमवार को मीडिया से बातचीत करेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव और अन्य मुद्दों पर होगी बड़ी टिप्पणी।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: अपनी खराब सेहत के कारण पिछले कुछ समय से सार्वजनिक जीवन से दूर चल रहे शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत जल्द ही फिर से राजनीति के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. ठाकरे गुट की 'तोप' कहे जानेवाले राउत पिछले लगभग एक महीने से पार्टी के कार्यक्रमों, बैठकों और प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर थे. डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने सार्वजनिक जीवन से दूर रहने की घोषणा की थी, उन्होंने कहा था कि वह कुछ महीनों तक आराम करेंगे और नए साल में पूरे जोश के साथ लौटेंगे.

खासकर स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मी की पृष्ठभूमि में शिवसैनिकों के बीच राउत की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बन रही थी. कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राउत से उनके घर जाकर मुलाकात की थी. अब खबर आई है कि राउत के स्वास्थ्य़ में तेजी से सुधार हो रहा है और एक महीने के भीतर ही मैदान में वापस आने वाले हैं. वह अगले हफ्ते सोमवार को सुबह 10 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे.

अहम मुद्दों पर हो सकती है बड़ी टिप्पणी

अपनी आक्रामक भाषा और बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जानेवाले संजय राउत की वापसी ऐसे समय में हो रही है जब कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दे चर्चा में हैं. ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सोमवार सुबह मीडिया से मुखातिब होने के दौरान राउत इन तमाम ज्वलंत मुद्दों पर किस तरह से टिप्पणी करते हैं. उनकी वापसी से ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आने की उम्मीद है.

इन मुद्दों पर राउत की हो सकती है प्रतिक्रिया

  • स्थानीय निकाय चुनाव प्रचार में लग रहे आरोप-प्रत्यारोप.
  • सत्ताधारी महायुति गठबंधन में कथित नाराज़गी.
  • ठाकरे समूह और मनसे के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें.
  • वोटर लिस्ट में भ्रम की स्थिति.

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट