संजय राउत, इमरान खान सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

संजय राउत ने इमरान खान का किया बचाव, ध्रुव राठी काे बताया विदेशी, बोले- पहले शेख हसीना को बाहर निकालो

Sanjay Raut On Imran Khan: एक्टर इमरान खान और ध्रुव राठी के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने पर उठे विवाद पर संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा है। राउत बोले पहले शेख हसीना को देश से बाहर निकालो।

आकाश मसने

Highlights

  • एक्टर इमरान खान के समर्थन में उतरे शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत।

  • राउत बोले- इमराम खान के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से डर गई केंद्र सरकार।

  • संयज राउत ने शेख हसीना को देश से बाहर निकालने की चुनौती दी।

Sanjay Raut On Imran Khan And Dhruv Rathee: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस दिया है। इसके बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इमरान खान को बचाव करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राउत ने ध्रुव राठी जिक्र करते हुए दावा किया कि यूट्यूबर विदेशी नागरिक हैं। हालांकि राठी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वह भारतीय नागरिक हैं और उनके पास भारतीय पासपोर्ट है।

इमरान खान पर क्या बोले संजय राउत?

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा कि इमरान खान इस देश में एक अभिनेता, एक परफॉर्मर और एक कलाकार हैं। जब वे देश के युवाओं की आवाज बने और एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, तो सरकार डर गई। उन्होंने इमरान खान को विदेशी नागरिक करार दे दिया और उनसे देश छोड़ने को कहा।

संजय राउत ने केंद्र सरकार को दी चुनाैती

संजय राउत ने केंद्र सरकार को चुनाैती देते हुए कहा कि बॉलीवुड में ऐसे कई और कलाकार हैं जो विदेशी नागरिक हैं। कोई कनाडा से है, कोई दुबई से, कोई UAE से, तो कोई अन्य देशों से है। तो फिर, उन सभी की एक लिस्ट बनाइए और उन सबको देश छोड़ने के लिए कहिए। सिर्फ इसलिए कि एक कलाकार विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गया, आप उसे देश छोड़ने के लिए कह रहे हैं? आप ऐसा कहने वाले होते कौन हैं?

संजय राउत ने ध्रुव राठी को बताया जर्मन नागरिक

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे; वे भी विदेशी नागरिक हैं, जर्मन नागरिक है। उसको को नहीं बोला गया देश छोड़ने के चले जाओ। हालांकि ध्रुव राठी ने पहले ही बताया कि है कि वह भारतीय नागरिक हैं और उनके पास भारतीय पासपोर्ट है।

संजय राउत बोले- पहले शेख हसीना को बाहर निकालो

इस दौरान संजय राउत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को जिक्र करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राउत ने कहा कि पहले शेख हसीना को देश से बाहर निकालो, जिसको आपने पनाह दे रखी है। उन्होंने कहा कि विदेश के और भी बहुत लोग है जो बीजेपी के कृपा से इस देश में रहते हैं।

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस क्यों मिला?

बता दें कि एक्टर इमरान खान ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था।

मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट की धारा 7 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है।

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR