संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं

Sanjay Nirupam Statement: शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने वंदे मातरम पर ओवैसी की टिप्पणी को लेकर तीखा हमला बोला है। साथ तमिलनाडु में कांग्रेस के राजनीतिक यू-टर्न पर भी बड़ी बात कही है।

आकाश मसने

Sanjay Nirupam On Asaduddin Owaisi: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी की वंदे मातरम पर की गई टिप्पणी पर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का विरोध करने वाला असल में भारतीय नहीं है और उसे इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

संजय निरुपम ने ओवैसी पर साधा निशाना

मुंबई में मीडिया बातचीत में शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि वंदे मातरम गीत अपनी 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और आम लोगों ने इसे गाया था और इससे प्रेरणा ली थी। अगर कोई वंदे मातरम पर आपत्ति जताता है, तो वह असल में भारतीय नहीं है। जो कोई भी इस गीत का विरोध करता है, उसे इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वजों ने शायद यह गीत न गाया हो लेकिन अंग्रेजों के खिलाफ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे गाया था। निरुपम ने साफ चेतावनी दी कि वंदे मातरम का अपमान भारत का अपमान है और ऐसे लोगों की नागरिकता तक रद्द की जानी चाहिए।

हिंदी बोलने के लिए मजबूर नहीं करते: निरुपम

हिंदी भाषा का जिक्र करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि कोई किसी को हिंदी बोलने के लिए मजबूर नहीं करता। भले ही हिंदी को राष्ट्रभाषा न माना जाए, लेकिन यह राजभाषा और संवाद की भाषा के रूप में स्थापित है। इसे किसी ने थोपा नहीं है। अगर सरकारी अधिकारियों के लिए हिंदी सीखने का कोई प्रस्ताव आया है, तो मुझे नहीं लगता कि इस पर ज्यादा विवाद होना चाहिए। हिंदी सीखना नुकसान का सौदा नहीं है।

संजय निरुपम का कांग्रेस पर तीखा वार

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने वाले कांग्रेस के फैसले पर संजय निरुपम ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गठबंधन का धर्म कभी नहीं निभाया। कांग्रेस का इतिहास यही रहा है। तमिलनाडु चुनाव में कांग्रेस ने डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

निरुपम ने कहा कि एक नई पार्टी और अभिनेता विजय एक राजनीतिक नेता के रूप में उभरे हैं, तो कांग्रेस ने सत्ता की मलाई खाने के लिए अपने 5 विधायकों के साथ उसका समर्थन कर दिया, जबकि वह पार्टी डीएमके के खिलाफ चुनाव लड़कर आई थी। यह गठबंधन धर्म का अपमान है। कांग्रेस सत्ता लोभी पार्टी है और किसी भी प्रकार से किसी से भी समझौता कर सकती है।

उन्होंने सोमनाथ मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि एक हजार साल पहले महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर कई बार हमला किया था। उसने इस प्राचीन शिव मंदिर को तबाह और लूट लिया था। आज हम सोमनाथ पर हुए हमले की हजारवीं वर्षगांठ मना रहे हैं। सोमनाथ मंदिर का पुनरुद्धार और पुनर्निर्माण भारत के पुनरुत्थान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रमुख प्रतीक है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती