समृद्धि महामार्ग  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

समृद्धि महामार्ग पर 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक, मुंबई जाने वाले वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी

Samruddhi Mahamarg Traffic: समृद्धि महामार्ग पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने से रोकने और सुरक्षा जालियां लगाने के लिए 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक भरवीर और इगतपुरी के बीच चरणबद्ध ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

रूपम सिंह

Highlights

  • समृद्धि महामार्ग पर 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 11 दिनों के लिए चरणबद्ध ट्रैफिक ब्लॉक।

  • भरवीर से इगतपुरी इंटरचेंज के बीच मुंबई जाने वाला ट्रैफिक तय समय पर रहेगा बंद।

  • सुरंग के पास पहाड़ी ढलानों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन से बचाव के लिए लगेंगी लोहे की जालियां।

Samruddhi Mahamarg Traffic Block: समृद्धि महामार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम खबर है। महामार्ग पर भरवीर इंटरचेंज से इगतपुरी इंटरचेंज के बीच 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

सुरक्षा संबंधी कार्यों के चलते मुंबई की दिशा में जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोजाना निर्धारित समय के दौरान पूरी तरह बंद रहेगी। ऐसे में इस मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अपने सफर की योजना पहले से बनाने की जरूरत है।

11 दिनों तक तय समय पर बंद रहेगा यातायात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरवीर इंटरचेंज और इगतपुरी इंटरचेंज के बीच 11 दिनों तक अलग-अलग चरणों में ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को प्रतिदिन तीन निर्धारित समयावधियों में रोका जाएगा।

  • सुबह 10 बजे से 11 बजे तक

  • दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक

  • शाम 4 बजे से 5 बजे तक

इन समयों में संबंधित हिस्से पर मुंबई की दिशा में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है और यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा का समय निर्धारित ब्लॉक को ध्यान में रखकर तय करें।

पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा

समृद्धि महामार्ग के इस हिस्से में सुरंग के प्रवेश द्वार के आसपास और पहाड़ी ढलानों से पत्थर गिरने तथा भूस्खलन का खतरा बना रहता है। बारिश के बाद ऐसी जगहों पर चट्टानों और मिट्टी के खिसकने की आशंका सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय होती है। इसी खतरे को कम करने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने सुरक्षात्मक उपाय शुरू किए हैं।

पहाड़ियों पर लगाई जाएंगी लोहे की जालियां

सुरक्षा कार्यों के तहत पहाड़ियों की ढलानों पर मजबूत लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इन जालियों का उद्देश्य ढीले पत्थरों को सड़क पर गिरने से रोकना और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

महामार्ग पुलिस से अनुमति लेकर काम अलग-अलग चरणों में किया जाएगा। वाहन चालकों को निर्धारित ब्लॉक के दौरान यात्रा से बचने और संबंधित अधिकारियों के यातायात निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

भारत के इरादे ठीक नहीं...पाकिस्तान ने जिंदा रखा, कश्मीर को लेकर फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, भाजपा ने घेरा

प्रदर्शन को लेकर सोनम वांगचुक की नसीहत, ‘दबाए गए तो नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात बनेंगे’

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा