मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा में ‘लव जिहाद’ पर हंगामा

प्रभाकर दुबे

मुंबई: लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मतदाताओं के ध्रुवीकरण को लेकर लव जिहाद और धर्मांतरण का मुद्दा गरम हो सकता है। शुक्रवार को विधानसभा में लव जिहाद (Love Jihad) के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सपा के विधायक अबू आसिम आजमी (MLA Abu Asim Azmi) जहां राज्य के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Minister Mangal Prabhat Lodha) से माफी की मांग पर अड़े रहे, वहीं जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल (Minister Gulabrao Patil) ने कहा कि एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड का मुस्लिम प्रेम सिर्फ मुंब्रा के वोट बैंक के लिए है। बीजेपी  विधायक अतुल भातखलकर धर्मांतर प्रतिबंधक निजी विधेयक सदन में पेश किया है। जिस पर चर्चा होनी बाकी है। 

महाराष्ट्र के बजट अधिवेशन के दौरान गुरुवार को राज्य के महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने लव जिहाद को लेकर चौंकाने वाली जानकारी दी थी। लोढ़ा ने कहा था कि राज्य में लव जिहाद के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को विधानसभा में सपा के अबू आसिम आजमी, एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड ने मंत्री लोढ़ा को घेरते हुए उनसे मांफी मांगने की मांग की। 

जितेंद्र आव्हाड ने आंकड़ा पेश किया

जितेंद्र आव्हाड ने एक आंकड़ा पेश करते हुए लोढ़ा को गलत ठहराने का प्रयास किया। आजमी ने कहा कि गलत जानकारी देने के लिए मंगलप्रभात लोढ़ा को राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं है। सपा विधायक आजमी और आव्हाड की मांग के बाद जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री  गुलाबराव पाटिल मैदान में आ गए। उन्होंने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं है, उन्हें हमारे गांव में आना चाहिए। हमारे गांव में भी ऐसे दो मामले हो चुके हैं। पाटिल ने आव्हाड से कहा कि बात मत करो क्योंकि आप मुंब्रा में रहते हो और आपको उनकी (मुस्लिम वोटरों) जरूरत है।  

आशीष शेलार का लोढ़ा को समर्थन

भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने लोढ़ा के समर्थन में  उतरते हुए कि माफी क्यों मांगे? क्या उन्हें हिंदू बहनों के लिए बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए? विपक्ष के नेता अजीत पवार से भी शेलार भिड़ गए। हालांकि अजीत पवार के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। 

विधायक अतुल भातखलकर ने पेश किया निजी विधेयक

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने एक निजी विधेयक पेश किया है। जिसके तहत धर्मांतर पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गयी है। विधायक भातखलकर ने कहा कि जबरदस्ती और प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाने का काम तेजी से हो रहा हैं। इसकी वजह से तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। इस पर कानून बनाने की जरुरत है। निजी विधेयक पर चर्चा होनी हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी