रोहित पवार फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मुंबई

NEET-UG री-एग्जाम भी लीक? रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले- गुजरात में 3 दिन पहले ही बिका पेपर

Mumbai NEET Leak Allegation: एनसीपी विधायक रोहित पवार का दावा: 21 जून को आयोजित NEET-UG री-एग्जाम का पेपर गुजरात में 3 दिन पहले ही लीक हुआ था। उन्होंने ईमेल और सबूत साझा कर जांच मांगी।

रूपम सिंह

Rohit Pawar NEET UG Re Exam Paper Leak Claim: देश में पेपर लीक को लेकर सड़क से लेकर संसद में चल रहे बवाल के बीच राकां शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि नीट-यूजी री-एग्जाम के पेपर भी लीक हुए थे। उन्होंने सबूतों के साथ आरोप लगाया कि परीक्षा से 3 दिन पहले ही गुजरात में प्रश्न पत्र लीक हो गया था। रोहित ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट के साथ कुछ दस्तावेज भी साझा किए। इसमें एक ईमेल थ्रेड भी।

शामिल है। उन्होंने जांच एजेंसियों और केंद्रीय एजेंसियों से इस पूरे मामले की जांच करने और कथित पेपर लीक के मास्टरमाइंड का पता लगाने की अपील की है। राकां विधायक ने कहा कि जांच एजेंसी बिना किसी राजनीतिक दबाव में आए पेपर लीक नेटवर्क के मुख्य आरोपियों का

21 जून को हुई थी नीट की पुनर्परीक्षा

3 मई को नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था लेकिन पेपर लीक की शिकायतों के बाद 12 मई को यह परीक्षा रद्द करने की घोषणा हुई। इसके बाद एनटीए ने 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी लेकिन इस परीक्षा के भी प्रश्न पत्र लीक होने के दावे से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। इस मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आदोलन के चाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

खुलासा करे। इससे पहले रोहित ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि डीआई परीक्षा के पेपर 12 लाख रुपये में बेचने की डील हुई थी। इसके लिए 5 लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे और 7 लाख रुपये बाद में दिए जाने थे। इस आरोप के बाद एमपीएससी नींद से जाग गया और मामले की जांच शुरू कर दी।

दिल्ली में 75 लाख लोगों की आजीविका दांव पर, CTI ने दिए कई विकल्प, पर नहीं सुन रहे राहुल गांधी

लंदन में 30 महीने में पूरा किया 36 महीने का कोर्स; पत्नी की मौत की खबर पर भी सरदार पटेल ने नहीं रोके कदम

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, अरुणाचल से आंध्र तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

ISRO का GSLV-F18 मिशन लॉन्च, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगी भारत की NavIC प्रणाली, पीएम मोदी ने दी बधाई

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती