राम मोहन नायडू और रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

Rohit Pawar Alleges Ram Mohan Naidu: रोहित पवार ने अजित पवार की विमान दुर्घटना मामले में केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू और सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • रोहित पवार ने केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • उन्होंने अजित पवार की विमान दुर्घटना की स्वतंत्र रूप से सीबीआई जांच मांगी।

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी इस मामले में कंपनी को संरक्षण देने का आरोप है।

Rohit Pawar Ajit Pawar Plane Crash Allegations Ram Mohan Naidu: अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत का मामला अब महाराष्ट्र की राजनीति से निकलकर केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि विमानन कंपनी VSR के साथ केंद्रीय मंत्री के भी अच्छे संबंध हैं और इसी वजह से कंपनी के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ केंद्र के कुछ मंत्री भी अजित दादा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश में शामिल हो सकते हैं।

VSR कंपनी की भूमिका और स्वतंत्र CBI जांच की मांग

रोहित पवार ने VSR कंपनी और उसके मालिक वीके सिंह के कथित राजनीतिक और कारोबारी संपर्कों का हवाला देते हुए कहा कि इस पूरे मामले में कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उनके मुताबिक, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी होने के कारण राम मोहन नायडू की भूमिका भी सवालों के घेरे में आती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस कंपनी के विमान में अजित पवार सफर कर रहे थे, उसके कथित राजनीतिक संबंधों की निष्पक्ष जांच कैसे सुनिश्चित होगी? रोहित पवार ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्रियों पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग दोहराई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर संरक्षण देने का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित पवार ने कहा कि अजित दादा की मौत को महज विमान हादसा मानकर जांच बंद नहीं की जा सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी VSR कंपनी को संरक्षण देने के आरोप लगाए और कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी। उन्होंने CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच ऐसी एजेंसी से होनी चाहिए, जिस पर किसी राजनीतिक दबाव का असर न हो।

रोहित पवार ने भावुक होते हुए दोहराया कि जब तक अजित दादा को न्याय नहीं मिलता, उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

केंद्रीय मंत्री के करीबी सूत्रों का स्पष्टीकरण

राम मोहन नायडू, देवेंद्र फडणवीस या अन्य मंत्रियों की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोप रोहित पवार के दावे हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री के करीबी सूत्रों ने VSR से किसी भी संबंध के आरोपों को खारिज किया था। ऐसे में अब इस मामले में सरकार और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट

देवेंद्र फडणवीस हैं मफलर मैन! रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले- अजित दादा के हत्यारों को बचा रहे CM

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ

स्पेन में गिरफ्तारी के बावजूद बिग बी को कैसे दी धमकी? जानें कौन है गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों