ड्राइवर लेस पॉड टैक्सी 
मुंबई

BKC में ट्रैफिक से मिलेगी निजात, जल्द शुरू हो सकता है ड्राइवर लेस पॉड टैक्सी का काम

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में भीड़ को कम करने के मद्देनज़र मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने बांद्रा और कुर्ला के बीच पॉड टैक्सी शुरू करने की योजना बनाई थी, जिसमे अब 2 ऑपरेटरों ने रूचि दिखाई है। एमएमआरडीए अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हैदराबाद स्थित साई ग्रीन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड और चेन्नई स्थित रेफेक्स इंडस्ट्रीज से आवेदन मिले हैं, जिस पर हम विचार करेंगे।

शुभम सोनडवले

मुंबई. बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में भीड़ को कम करने के मद्देनज़र मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने बांद्रा और कुर्ला के बीच पॉड टैक्सी शुरू करने की योजना बनाई थी, जिसमे अब 2 ऑपरेटरों ने रूचि दिखाई है। एमएमआरडीए अधिकारियों ने कहा कि उन्हें हैदराबाद स्थित साई ग्रीन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड और चेन्नई स्थित रेफेक्स इंडस्ट्रीज से आवेदन मिले हैं, जिस पर हम विचार करेंगे। फाइनल ठेकेदार एलिवेटेड लाइन का निर्माण करेगा और पॉड टैक्सी शुरू करेगा। किराए का प्रस्ताव एजेंसी द्वारा दिया जाएगा और उचित चर्चा के बाद ही एमएमआरडीए द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

याद दिला दें कि मार्च में एमएमआरडीए ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया था, जो बांद्रा और कुर्ला के बीच बीकेसी के माध्यम से 8।8 किलोमीटर की दूरी पर बनाई जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि चालक रहित पॉड टैक्सियों में पाँच से छह यात्री सवार हो सकते हैं। यह रोपवे जैसी प्रणाली बिजली से चलती है और जमीन से 8-10 मीटर ऊपर चलती है। यात्रियों को लेने और छोड़ने के लिए पॉड टेक्सी निर्धारित स्टेशनों से लोगों को उतारती और चढ़ाती है। टैक्सियाँ 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी और 38 स्टॉप पर रुकेंगी, जैसे कि यूएस कॉन्सुलेट, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, डायमंड बोर्स, कलानगर, एमसीए और बीकेसी के अन्य स्थान।

इस परियोजना की लागत 1,000 करोड़ से कुछ ज़्यादा आंकी गई है और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत ठेकेदार को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इस कॉरिडोर के निर्माण में कम से कम 24 महीने लगने की उम्मीद है। ठेकेदार को 30 साल की रियायत अवधि के लिए काम करने की अनुमति दी जाएगी और अगर ज़रूरत पड़ी तो इसे 30 साल के लिए और बढ़ाया जाएगा।

बता दें कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मुंबई का एक प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां ट्रैफिक अक्सर भारी होता है। यहां की संकरी सड़कों और व्यस्त समय के दौरान जाम की समस्या आम है। ऐसे में ड्राइवर लेस पॉड टैक्सी से नागरिकों को फायदा हो सकता है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी