रजा मुराद (pic credit; social media) 
मुंबई

झूठी अफवाहों पर भड़के रजा मुराद, बोले- मैं मरा नहीं, अभी जिंदा हूं

Mumbai News: अभिनेता रजा मुराद की मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही है। इस खबर को सुनकर रजा मुराद भड़क गए। उन्होंने अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: अभिनेता रजा मुराद ने अम्बोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। इस खबर से वे हैरान और परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि लगातार लोगों को यह समझाना पड़ रहा था कि वे बिल्कुल स्वस्थ और जीवित हैं, जिससे वे बेहद थक चुके थे।

रजा मुराद ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उनके नाम के साथ जन्मतिथि और झूठी मरण तिथि भी लिख दी। यहां तक कि उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले पोस्ट भी शेयर किए गए।

अंबोली पुलिस थाने में की शिकायत

उन्होंने इस हरकत को गंभीर बताते हुए कहा कि इसकी जांच जरूरी है। एक्टर ने कहा कई लोग मेरी मौत का तमाशा बना रहे हैं। कोई मुझे सहानुभूति दे रहा है, तो कोई अफसोस जता रहा है कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री में सालों काम किया लेकिन अब कोई मुझे याद नहीं करता। इन पोस्ट्स में मेरी जन्म तिथि और झूठी मरण तिथि तक लिख दी गई है। यह बेहद शर्मनाक बात है।

रजा मुराद ने आगे बताया कि लगातार फोन कॉल्स और मैसेज आ रहे हैं, लोग उन्हें पोस्ट्स की कॉपियां भी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा 'मैं थक चुका हूं यह बताते-बताते कि मैं जिंदा हूं। मेरी जुबान और गला सूख गए हैं। यह खबर हर जगह फैल चुकी है। रजा मुराद ने कहा कि जिसने भी यह अफवाह फैलाई है, वह बेहद गलत मानसिकता वाला इंसान है।

रजा मुराद ने बताया कि पुलिस ने उनकी शिकायत को सही मानते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'जोधा अकबर' में यादगार किरदार निभाए है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!