रविकांत तुपकर (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

शक्तिपीठ महामार्ग पर रविकांत तुपकर की सरकार को चेतावनी, 1 इंच जमीन नहीं देंगे किसान, 9 अगस्त से आंदोलन

Shaktipeeth Highway Protest: शक्तिपीठ महामार्ग के विरोध में रविकांत तुपकर ने सरकार को चेतावनी दी कि किसान एक इंच जमीन नहीं देंगे। कर्जमाफी और गन्ना एफआरपी को लेकर 9 अगस्त से आंदोलन की घोषणा की।

रूपम सिंह

Maharashtra Shaktipeeth Highway Ravikant Tupkar: शक्तिपीठ महामार्ग के विरोध को लेकर किसान आंदोलन तेज होता दिख रहा है। इसी वजह से क्रांतिकारी शेतकरी संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रविकांत तुपकर ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि किसान इस परियोजना के लिए एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।

उन्होंने दावा किया कि जमीन बचाने की लड़ाई में किसान अंत तक संघर्ष करेंगे। कोल्हापुर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में रविकांत तुपकर ने कहा कि शक्तिपीठ महामार्ग के लिए किसानों की जमीन जबरन लेने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जमीन को संतान से भी अधिक महत्व देते हैं और उसके लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।

बीज-फसल बीमा पर सवाल

तुपकर ने कृषि विभाग और कुछ बीज कंपनियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने नकली बीज से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने और बीज कानून में बदलाव की मांग की। साथ ही पुरानी एक रुपए वाली फसल बीमा योजना फिर से लागू करने की मांग भी की।

एफआरपी और गन्ना मूल्य का मुद्दा

तुपकर ने आरोप लगाया कि कई चीनी मिलों ने किसानों को समय पर एफआरपी का भुगतान नहीं किया। उन्होंने सरकार से नियम तोड़ने वाली मिलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही बढ़ती चीनी कीमतों के अनुसार गन्ने का भाव बढ़ाने की भी मांग की।

कर्जमाफी पर आंदोलन की घोषणा

उन्होंने सभी किसानों के लिए कर्जमाफी की मांग दोहराई। तुपकर ने कहा कि 9 अगस्त के बाद राज्यभर में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों और पहले की योजनाओं से वंचित किसानों को भी राहत मिलनी चाहिए।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना