राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दालिख करते विनोद तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

राज्यसभा चुनाव: विनोद तावड़े-रामदास आठवले समेत BJP के चारों उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, जानें सियासी समीकरण

Rajya Sabha Election: महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। महायुति ने छह और महाविकास अघाड़ी से शरद पवार ने पर्चा दाखिल किया है। मतदान 16 मार्च को होगा।

आकाश मसने

Rajya Sabha Election BJP Candidates Nominations: महाराष्ट्र की राजनीति में गुरुवार को हलचल तेज रही क्योंकि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। दक्षिण मुंबई के विधान भवन में महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवारों और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) के एक उम्मीदवार ने अपने पर्चे दाखिल किए। नामांकन की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे समाप्त हुई, जिसके बाद अब चुनावी बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है।

महायुति ने उतारे 6 उम्मीदवार

सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने सात में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, नागपुर की पूर्व मेयर माया चिंतामन इवनाते और पूर्व एमएलसी रामराव वडकुते ने नामांकन किया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद भाजपा उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहे। उनके साथ महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण व मंत्री आशीष शेलार भी उपस्थित थे।

विनोद तावडे, जो 2014 में राज्य के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं, संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद अब संसदीय राजनीति में वापसी कर रहे हैं। वहीं, रामदास अठावले ने नामांकन के बाद कहा कि उन्हें राज्यसभा भेजने की इच्छा मुख्यमंत्री फडणवीस की थी और वह देश और दलित समाज के लिए काम करना जारी रखेंगे। आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाली माया इवनाते नागपुर की पहली आदिवासी महिला मेयर रही हैं, जबकि रामराव वडकुते मराठवाड़ा के हटकर समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शिवेसना से ज्योति वाघमारे तो NCP से पार्थ पवार मैदान में

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पार्टी प्रवक्ता ज्योति वाघमारे को मैदान में उतारा है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के बेटे पार्थ पवार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विपक्ष की ओर से अकेले योद्धा बने शरद पवार

विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी की ओर से 85 वर्षीय दिग्गज नेता शरद पवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस द्वारा उन्हें औपचारिक समर्थन देने के बाद वह एमवीए के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। एआईसीसी महासचिव रमेश चेन्निथला ने इस पर स्पष्टता लाते हुए पवार के नाम की घोषणा की थी, जिससे गठबंधन के भीतर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया।

क्या कहता है सीटों का गणित?

महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, महायुति गठबंधन सात में से 6 सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है। वहीं, विपक्ष के पास केवल एक सीट जीतने लायक संख्या बल है। राज्यसभा चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के आधार पर होते हैं।

इन सात सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। यह चुनाव चुनाव आयोग द्वारा घोषित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के बड़े अभ्यास का हिस्सा है।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री