सत्याचा मोर्चा में संबोधित करते राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

चुनाव आयोग पर बरसे राज ठाकरे, ‘सत्याचा मोर्चा’ में MNS ने पूछा- इतनी जल्दी क्यों

Raj Thackeray MVA Morcha: मनसे और महाविकास अघाड़ी ने चुनाव आयोग के खिलाफ ‘सत्याचा मोर्चा’ निकाला। राज ठाकरे ने दोहरे मतदाताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा-शिंदे-पाॅवर गुट जवाब दें।

आकाश मसने

Raj Thackeray Speech In Satyacha Morcha: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और महाविकास अघाड़ी ने मिलकर चुनाव आयोग के खिलाफ 'सत्याचा मोर्चा' का आह्वान किया है। यह मार्च चर्चगेट से शुरू हो रहा है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल हो रहे हैं, वहीं शिवसेना (ठाकरे गुट) और मनसे के हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए हैं।

चर्चगेट में आयाेजित सभा में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए कहा कि आज का मार्च गुस्सा दिखाने, ताकत दिखाने और दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करने का मार्च है। अब तक इस मुद्दे पर सभी ने अपनी बात रखी है। मैंने भी अपना पक्ष रखा है। अब इस मुद्दे पर कहने के लिए कुछ नया नहीं है।

राज ठाकरे ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

राज ठाकरे ने कहा कि मैं आप सभी का इस मार्च में पूरी ताकत से साथ आने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। हम कह रहे हैं कि दोहरे मतदाता हैं, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, जयंत पाटिल, सभी कह रहे हैं। राज ने सवाल उठाया कि भाजपा, अजित पवार और एकनाथ शिंदे के लोग कह रहे हैं कि दोहरे मतदाता हैं। फिर चुनाव कराने की इतनी जल्दी क्यों है?

राज ठाकरे ने कहा कि कल्याण, डोंबिवली, भिवंडी और पालघर के साढ़े चार हजार मतदाताओं ने मालाबार हिल में भी वोट दिया है। मेरे पास साढ़े चार हजार नाम हैं। राज ठाकरे ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उस निर्वाचन क्षेत्र में भी वोट दिया है और मालाबार हिल में भी वोट दिया है।

राज ठाकरे ने कहा कि पहले बाेगस मतदाताओं को हटाया जाए और मतदाता सूची को सही किया जाए। उसके बाद महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय किए जाने चाहिए।

एमवीए ने निकाला ‘सत्याचा मोर्चा’

विपक्ष के संयुक्त मार्च को ‘सत्याचा मोर्चा’ नाम दिया गया है। इसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS), एनसीपी (शरद पवार गुट), कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया। इस मार्च में हजारों की संख्या में विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना