पृथ्वीराज चौहान (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

कांग्रेस के पास बहुमत नहीं, फिर भी PM बदल सकता है: पृथ्वीराज चव्हाण

Mumbai News: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया है कि 19 दिसंबर को देश में बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा और प्रधानमंत्री बदल सकता है। उन्होंने मराठी व्यक्ति के पीएम बनने की संभावना जताई।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: देश की राजनीति में आगामी 19 दिसंबर को सबसे बड़ा राजनीतिक भूकंप आने वाला है। यह भूकंप भारत का प्रधानमंत्री बदलने वाला साबित होगा और एक मराठी व्यक्ति प्रधानमंत्री बनेगा, जो बीजेपी से भी हो सकता है।

देश में इस संभावित राजनीतिक भूचाल को भविष्यवाणी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने रविवार को की, हालांकि चव्हाण ऐसा दावा कुछ समय पहले भी कर चुके हैं।

इजरायली जासूस करेगा विस्फोट चव्हाण ने अपने दावे में दुनिया में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए अमेरिका के एक नए कानून का उदाहरण भी दिया। साथ ही कहा कि हाल ही में अमेरिका में एक इजरायली जासूस सामने आया है।

उसने कई जाने-माने लोगों के बंगलों में कैमरे लगाए और स्टिंग ऑपरेशन किए, अब वह जल्द ही उनमें से कई लोगों को एक्सपोज करेगा। इससे अमेरिका में बड़ा हंगामा होगा। चव्हाण ने दावा किया है कि यूएस सरकार 19 दिसंबर को एक कानून बनाकर उन जाने-माने लोगों के नामों का ऐलान करेगी।

अब इसमें किन-किन लोगों के नाम हैं? मुझे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अमेरिका में हुए स्टिंग ऑपरेशन का असर भारत में भी होने की संभावना जताई है। चव्हाण ने यह भविष्यवाणी पिंपरी चिंचवड़ में जन-गण-मन किताब के विमोचन के बाद की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बदलाव होता है, तो कांग्रेस का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा, क्योंकि हमारे पास बहुमत नहीं है।

एपस्टीन फाइल को लेकर दावा

चव्हाण की यह भविष्यवाणी पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार है। इससे पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए यह दावा किया था, तब उन्होंने देश का प्रधानमंत्री एक मराठी व्यक्ति के बनने की संभावना जताई थी। साथ ही पिछले छह महीनों से एपस्टीन फाइलों के कारण अमेरिका में चल रही उथल-पुथल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर उन दस्तावेजों का ब्यौरा पूरी तरह से सामने आता है। तो इसका असर भारतीय राजनीति में भी महसूस किया जा सकता है।

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट

देवेंद्र फडणवीस हैं मफलर मैन! रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले- अजित दादा की हत्या के संदिग्धों को बचा रहे CM

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से क्यों भिड़ा वकील? जानें कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ