पृथ्वीराज चव्हाण व पीएम नरेंद्र मोदी (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

एक महीने के अंदर जाएगी PM मोदी की कुर्सी! महाराष्ट्र के पूर्व सीएम के दावे से सियासी हलचल तेज

Indian Politics: पूर्व CM पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स के खुलासे का असर भारत की राजनीति पर पड़ेगा। उन्हाेंने दावा किया कि एक महीने में किसी मराठी नेता के प्रधानमंत्री बन सकता है।

आकाश मसने

Prithviraj Chavan Claim: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए दावा किया है कि अमेरिका में चल रहे एपस्टीन फाइल्स के खुलासे का असर भारत की राजनीति पर भी पड़ सकता है, जिसके परिणामस्वरूप एक महीने के भीतर एक मराठी माणूस (मराठी व्यक्ति) देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

सोमवार को कराड में अपने आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में चव्हाण ने यह चौंकाने वाला बयान दिया। इस दौरान अजीतराव पाटिल - चिखलीकर, कराड तालुका कांग्रेस अध्यक्ष नामदेव पाटिल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित जाधव सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

क्या बोले पृथ्वीराज चव्हाण?

पृथ्वीराज चव्हाण ने इस विषय को अंतरराष्ट्रीय करार देते हुए कहा कि अमेरिका के एक उद्योगपति ने कई अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हुए कई राजनीतिक हस्तियों को इसमें फंसाया है। उन्होंने इस प्रकरण में कई देशों के बड़े लोगों की संलिप्तता उजागर होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अब यह देखना होगा कि क्या हमारे देश के किसी व्यक्ति का नाम भी इसमें शामिल है?

10,000 पन्नों की फाइल

चव्हाण के अनुसार, यह फाइल लगभग 10,000 पन्नों की है, जिसे अमेरिकी संसद ने अपने कब्जे में ले रखा है। फाइल को सार्वजनिक करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर काफी दबाव पड़ रहा है। यह फाइल प्रकाशित हुई तो "बहुत कुछ सामने आएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने बीजेपी के पूर्व मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी के एक वीडियो का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने जल्द ही ये दस्तावेज मिलने की बात कही है। इस बात को लेकर भारत में भी उत्सुकता बढ़ गई है कि इस फाइल में किन भारतीय हस्तियों के नाम शामिल हो सकते हैं।

कौन बनेगा मराठी पीएम?

पत्रकारों ने जब चव्हाण से पूछा कि वह किस मराठी माणूस के प्रधानमंत्री बनने की संभावना जता रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, "वह अब आप लोग ढूंढिए। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को क्यों टैग किया था, चव्हाण ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन यह कहकर सस्पेंस और बढ़ा दिया कि इसका जवाब पत्रकारों को खुद ढूंढना होगा।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह