मुंबई में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन (सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रिंसेस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने मुंबई के नौरोजी वाडिया मैटरनिटी अस्पताल का अकेले दौरा किया। रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स की संरक्षक के तौर पर उन्होंने अस्पताल में नई माताओं और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की।प्रिंस विलियम अपनी पत्नी, प्रिंसेस ऑफ वेल्स, कैथरीन के साथ लोअर परेल स्थित चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट पहुंचे। यहां वे सस्टेनेबल टेक्सटाइल्स से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रिंसेस ऑफ वेल्स बड़े उत्साह के साथ प्रिंट ब्लॉकिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रिंस विलियम को सलाह दी कि वे अपने डिज़ाइन पर बहुत ज़्यादा दबाव न डालें। मुंबई की गलियों में प्रिंस विलियम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ उन्होंने गली क्रिकेट खेला। शाही प्रोटोकॉल से हटकर क्रिकेट के मैदान पर उनका यह अंदाज दौरे की यादगार तस्वीरों में शामिल हो गया।ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट भारत दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को मुंबई में खास अंदाज में नजर आए। प्रिंस विलियम ने यहां इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाया, जबकि उनकी पत्नी प्रिंसेस केट पीछे बैठीं। दोनों इसी अनोखे अंदाज में अर्थशॉट प्राइज के कार्यक्रम में पहुंचे।मुंबई में आयोजित 'द अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026' में शाही जोड़े की मुलाकात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस से हुई। इस खास तस्वीर में दोनों दंपती एक साथ नजर आए।अर्थशॉट प्राइज समारोह के ग्रीन कार्पेट पर केट मिडलटन ने मरून गाउन में शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उनके स्टाइलिश गहनों ने लुक में शाही चमक जोड़ दी। वहीं, अमृता फडणवीस की खूबसूरत साड़ी भी आकर्षण का केंद्र रही।समारोह के दौरान देवेंद्र फडणवीस-अमृता फडणवीस और प्रिंस विलियम-केट मिडलटन एक-दूसरे के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए। दोनों जोड़ों के बीच सहज बातचीत और खुशनुमा माहौल ने इस मुलाकात को खास बना दिया।मुंबई दौरे के दौरान प्रिंस विलियम धर्मा प्रोडक्शंस के स्टूडियो पहुंचे, जहां फिल्ममेकर करण जौहर ने उनका स्वागत किया। इस खास मौके पर अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर भी मौजूद रहे। बॉलीवुड की हस्तियों से मुलाकात उनके दौरे का खास आकर्षण बनी।ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन अपने तीन दिवसीय भारत दौरे के दौरान मुंबई पहुंचे। इस खास दौरे पर शाही जोड़े ने मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो एक्वा लाइन में आम सफर करके शहरवासियों को खासा आकर्षित किया।