बीएमसी बैठक सोर्स- नवभारत
मुंबई

मुंबई के अस्पतालों में दिखेंगी केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाएं, जरूरतमंद मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

BMC Hospitals Mumbai: केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने बीएमसी अस्पतालों में स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने और जनऔषधि केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए।

रूपम सिंह

Mumbai BMC Hospitals Prataprao Jadhav: केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने के लिए मुंबई के अस्पतालों में इनके प्रचार-प्रसार और सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव की अध्यक्षता में गुरुवार को बीएमसी अस्पताल में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उन्होंने अस्पतालों में केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

जाधव ने कहा कि धर्मार्थ अस्पतालों में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के लिए आरक्षित बेड की जानकारी भी अस्पताल के दर्शनीय स्थान पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जानी चाहिए, ताकि पात्र मरीज इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

उन्होंने मनपा क्षेत्र के प्रमुख अस्पतालों में जनऔषधि केंद्र शुरू करने के लिए जगह उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया। मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्डधारक मरीजों से इलाज के लिए अन्य पहचान पत्र या दस्तावेज की अनिवार्यता नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने मनपा अस्पतालों में इस व्यवस्था को तत्काल लागू करने की मांग की।

अन्य परियोजनाओं पर चर्चा

  • बैठक में आयुष्मान भारत और महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना, जेनेरिक दवा केंद्र, 'आपला दवाखाना', प्रोटॉन थेरेपी सेंटर, एआई आधारित कैसर स्क्रीनिंग, अत्याधुनिक आयुष दवाखाना, महिलाओं की मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य निधि, सीवेज ट्रीटमेंट और सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।

  • जाधव ने कहा कि केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक सीधा लाभ पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय से काम करना होगा।

  • साथ ही महाराष्ट्र के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए उपलब्ध अधिकतम केंद्रीय निधि प्राप्त कर उसका समयबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस