मुंबई पुलिस वायरल वीडियो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग

Mumbai Police Viral Video: मुंबई पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो मामले में हिरासत में लिए युवक का बयान। युवक ने सिपाही के अच्छे व्यवहार की सराहना कर निलंबन न बढ़ाने की अपील की।

रूपम सिंह

Mumbai Police Viral Video Controversy 50 Gram Powder Threat: मुंबई पुलिस के एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर "जेब में 50 ग्राम पाउडर डालकर कार्रवाई कर दूंगा" कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस वाहन में मौजूद एक युवक ने वीडियो संदेश जारी कर घटना का दूसरा पक्ष सामने रखा है। युवक ने मुंबई पुलिस प्रशासन से संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अत्यधिक कठोर कार्रवाई न करने की अपील की है।

शुरुआत में सख्ती, बाद में सहयोगपूर्ण व्यवहार

युवक ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि घटना के शुरुआती क्षणों में पुलिसकर्मी का व्यवहार सख्त था, लेकिन बाद में उन्होंने छात्रों के साथ सहयोगपूर्ण और सकारात्मक रवैया अपनाया। युवक के अनुसार, पुलिस वाहन के भीतर गर्मी महसूस होने पर पुलिसकर्मी ने एसी चालू कराया और सफर के दौरान माहौल सामान्य रखने के लिए गाने भी चलाए।

प्रदर्शनकारियों के प्रति भी जताई संवेदनशीलता

युवक ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों को छोड़ते समय संबंधित पुलिसकर्मी ने उन्हें बताया कि उनके अन्य साथी अभी भी आंदोलन स्थल पर मौजूद हैं। युवक का कहना है कि पूरे घटनाक्रम का मूल्यांकन केवल वायरल वीडियो के एक हिस्से के आधार पर नहीं, बल्कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

मामले पर बनी हुई है नजर

यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक के नए बयान के सामने आने के बाद घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल संबंधित मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और आधिकारिक जांच पर सभी की नजर बनी हुई है।

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा

कई समझौतों के बाद भी नहीं सुलझा सीमा विवाद, क्या अब भारत-चीन निकाल पाएंगे हल; दोनों सेनाओं में झड़प की कहानी

खरगे के बयान पर भड़के नितिन नबीन, बोले- कांग्रेस की विरासत बन गई अपमानजनक भाषा