शरद पवार (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

विपक्ष के खिलाफ सरकार का नया पैंतरा, शरद पवार बोले- PMLA को बनाया हथियार

Maharashtra politics: एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने मुंबई में किताब विमोचन समारोह के दौरान सत्ता के तरकीबों का खुलासा किया। शरद पवार ने कहा सरकार विपक्ष के खिलाफ पीएमएलए का दुरूपयोग कर रही है।

प्रिया जैस

मुंबई: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत की मराठी किताब नरकातला स्वर्ग का विमोचन समारोह आयोजित किया गया है। इस विमोचन में यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार, जावेद अख्तर मौजूद थे। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) में एक कड़े प्रावधान को लाए जाने को लेकर आगाह किया था और उनकी आशंका के अनुरूप सरकार बदलने पर अब इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत द्वारा लिखी मराठी किताब ‘नरकतला स्वर्ग' (नरक के अंदर स्वर्ग) के विमोचन के अवसर पर उन्होंने कहा कि जब भी केंद्र में सरकार बदलेगी, तो कानून में संशोधन किया जाएगा। यह किताब प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद राउत के जेल में बिताए अनुभवों के बारे में है।

चिदंबरम के प्रस्ताव का किया विरोध

शरद पवार ने कहा कि जब तत्कालीन केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने संप्रग सरकार के दौरान पीएमएलए में संशोधन का प्रस्ताव रखा था जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति पर ही अपनी बेगुनाही साबित करने का भार डाला गया था, तो उन्होंने कैबिनेट सदस्य के तौर पर इसे लेकर आगाह किया था। वरिष्ठ नेता ने दावा किया, ‘‘जब मैंने इसे (चिदंबरम के प्रस्ताव को) पढ़ा, तो मैंने (तत्कालीन प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह से कहा कि यह बहुत खतरनाक है और हमें इस पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। मैंने इसका कड़ा विरोध किया और कहा कि अगर सरकार बदलती है, तो हमें भी इसके परिणाम भुगतने होंगे। लेकिन इस (सलाह) पर ध्यान नहीं दिया गया।''

शरद पवार ने कहा सरकार बदलने के बाद चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सत्ता का दुरुपयोग किया गया। पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार ‘‘पूरे विपक्ष को तबाह करने'' के लिए पीएमएलए का इस्तेमाल कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा