संजय राउत और पीएम मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

जंग के मैदान में पीएम मोदी नहीं...दिनेश यादव की शहादत पर बोले संजय राउत, सरकार को बताया उनका राष्ट्रीय धर्म

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद से शुरू भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच लगातार हमले जारी है। इस तनाव के बीच शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रिया जैस

मुंबई: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकवादी ठिकानों को ढेर किया था। इस हमले में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, नाकि किसी सैन्य या सिविल इलाके को। हालांकि, इस हमले के बाद पाकिस्तान ने बीते दिन भारत के जम्मू-कश्मीर, कुपवाड़ा समेत 15 जगहों को निशाना बनाते हुए हमला किया।

पाकिस्तान की इस हरकत के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच हमलों का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना को पूरी छूट दे रखी है और सेना के हर फैसले का पूरी तरह से समर्थन किया है। भारत सरकार के इस फैसले पर और पाकिस्तान के खिलाफ जारी हमले पर संजय राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और सरकार को अपना राष्ट्रीय धर्म निभाने की बात कही है।

सरकार के फैसले पर संजय राउत का बयान

सर्वदलीय बैठक पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "युद्ध के समय हमें सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करना चाहिए क्योंकि युद्ध के मैदान में सरकार नहीं बल्कि हमारे भारतीय सशस्त्र बल हैं। पूरे देश को उनका समर्थन करना चाहिए, यह हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्य है।"

संजय राउत ने कहा "युद्ध के माहौल में सरकार को समर्थन करना ही चाहिए। भारतीय सेना को पूरी तरह से समर्थन देना चाहिए। क्योंकि जंग के मैदान में सरकार नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं है। हमारी सेना है, हमारी नेवी, एयरफोर्स, आर्मी है। लोग शहीद हो रहे है। हमारे भारत के जवान दिनेश यादव वह शहीद हो गए है। उनके लिए पूरा देश समर्थन में खड़ा रहना चाहिए। ये हमारी जिम्मेदारी है और यहीं हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।"

बताते चलें, कि पाकिस्तानी सेना ने अवंतीपुरा, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज को निशाना बनाने का प्रयास किया। पाकिस्तान ने यह कोशिश ऐसे समय की है जब बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे। तो वहीं रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत ने अपनी आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया को केंद्रित, नपी-तुली और बिना उकसावे वाली बताया तथा कहा कि इसमें पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया।

Delimitation Bill Live: 2024 का चुनाव फेक तो राहुल दें इस्तीफा, BJP ने किया पलटवार

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...