घटकोपर मदरसे के ट्रस्टी, मोहम्मद मोइन शेख सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

फीनिक्स मॉल कपल मारपीट विवाद: किरीट सोमैया के आरोपों पर घाटकोपर मदरसे का पहला बयान, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Phoenix Mall Couple Assault Case: मुंबई के फीनिक्स मॉल गार्डन में कपल से बदसलूकी मामले में घाटकोपर मदरसे ने किरीट सोमैया के आरोपों को खारिज किया। प्रबंधन ने BMC नोटिस पर कानूनी जवाब देने की बात कही।

आकाश मसने

Highlights

  • कपल मारपीट के मारपीट मामले में मदरसे का पहला बयान

  • घाटकोपर मदरसा प्रबंधन ने कहा यह केवल लड़कियों का संस्थान

  • शुक्रवार को बंद रहता है मदरसा

  • BMC नोटिस पर मदरसा ट्रस्ट ने पूरा सहयोग करने की बात कही

Ghatkopar Madrasa Statement Kirit Somaiya Allegations: मुंबई के प्रमोद महाजन गार्डन में गार्डन में कपल के साथ मारपीट और बदसलूकी के मामले में घाटकोपर का मदरसा पहली बार सामने आया है। किरीट सोमैया ने इस मदरसे पर 'जिहादी ट्रेनिंग' देने का आरोप लगाया था। इस पर मदरसे की तरफ से पहली बार सफाई दी गई है। मदरसे के दो ट्रस्टी और वकील ने एक सुर में कहा कि इस घटना का मदरसे से कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ लड़कियों का मदरसा है, शुक्रवार को बंद रहता है और घटना में शामिल लड़के यहां के नहीं हैं।

मदरसे की देखभाल करने वाले आबिद खान ने कहा कि मैं आधिकारिक ट्रस्टी नहीं हूं लेकिन यहां की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। पिछले शुक्रवार को फीनिक्स मॉल के बगल वाले गार्डन में कुछ लड़कों ने एक कपल को परेशान किया। इस घटना को मदरसे से जोड़ा जा रहा है, जिसका हम पूरी तरह खंडन करते हैं। यह मदरसा केवल लड़कियों का है, यहां 100 से 125 लड़कियां पढ़ती हैं। बीएमसी का नोटिस मिला है, अधिकारी आएंगे तो कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरा सहयोग करेंगे और सारे दस्तावेज उन्हें सौपेंगे।

बीमएसी के नोटिस पर क्या बोले मदरसे के ट्रस्टी?

मदरसे के ट्रस्टी मोहम्मद मोइन शेख ने कहा कि हमें इस मदरसे को लेकर BMC से एक नोटिस मिला है। हमें यह समझ नहीं आ रहा है, क्योंकि जो घटना हुई है, उससे इस मदरसे का कोई लेना-देना नहीं है और न ही इस इलाके के पीछे बने 10-15 घरों में रहने वाले लोगों का इससे कोई संबंध है। ऐसे में यह समझ से परे है कि घटना कहीं और होती है और नोटिस इन घरों को भेजे जा रहे हैं।

ट्रस्टी बोले यह केवल लड़कियों का मदरसा

मोहम्मद मोइन शेख ने बताया कि यह मदरसा सिर्फ लड़कियों और महिलाओं के लिए है, यहां पुरुषों का आना भी मना है। फिर भी, इस तरह की बातें वायरल की जा रही हैं। किरीट सोमैया जो कर रहे हैं, वह सही नहीं है। यह पूरी तरह से गलत है। वे इस मामले में धर्म को घसीट रहे हैं, जबकि इसका धर्म से कोई लेना-देना ही नहीं है।

मदरसे में शुक्रवार को छुट्टी रहती है

घाटकोपर मदरसा प्रबंधन ने फीनिक्स मॉल के पास एक जोड़े पर हुए हमले के मामले से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संस्थान केवल लड़कियों के लिए है और शुक्रवार को बंद रहता है।

एक अन्य ट्रस्टी ने कहा कि BMC की ओर से एक नोटिस आया है। यह घटना फीनिक्स में हुई थी और वह भी जुम्मा (शुक्रवार) के दिन। शुक्रवार को मदरसा पूरी तरह से बंद रहता है, उस दिन छुट्टी होती है। यह पूरा दावा ही गलत है। यह छोटी बच्चियों का मदरसा है और शुक्रवार को बंद रहता है। यहां सिर्फ लड़कियां ही पढ़ती हैं। आप कभी भी आकर खुद देख सकते हैं कि यह पूरी तरह से लड़कियों का ही मदरसा है।

ट्रस्टी ने कहा कि यह मदरसा 40-45 साल पुराना है, यहां 100-125 बच्चियां पढ़ती हैं, पढ़ाने का काम भी महिला शिक्षिकाएं करती हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी मांग है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और उन्हें कड़ी सजा मिले।

सीसीटीवी फुटेज मौजूद, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

तीसरे ट्रस्टी ने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा कि इस घटना से मदरसे का क्या संबंध है। मदरसे में अंदर-बाहर सीसीटीवी लगे हैं। मदरसे से जुड़े लोगों के साथ पीछे के 10-15 घरों को भी नोटिस दिया गया है। घटना में शामिल लड़के मदरसे के नहीं हैं, न ही इस इलाके के हैं, वे दूसरे मोहल्ले से आते हैं।

ट्रस्टी ने कहा कि यह सिर्फ लड़कियों का मदरसा है, यहां पुरुषों को आने की अनुमति नहीं है। किरीट सोमैया का बयान देना और मामले को धर्म से जोड़ना बिल्कुल गलत है। इस घटना का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं है।

वकील एडवोकेट कुतुब आलम शाह ने कहा कि यह प्रचार गलत है कि लड़के यहां से पढ़कर निकले हैं। यहां सिर्फ स्थानीय बच्चियां पढ़ती हैं, बिहार-बंगाल या किसी दूसरे राज्य से कोई नहीं आता।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने धारा 488 के तहत नोटिस दिया है। 14 फीट से अधिक निर्माण पर पहले महापौर और आयुक्त ने कार्रवाई रोकने की बात कही थी। फिर सिर्फ मदरसे को नोटिस क्यों? पूरे मुंबई में ऐसे कितने धार्मिक स्थल अवैध घोषित हैं? क्या सब पर ऐसी ही कार्रवाई होगी? बीएमसी को जवाब देना चाहिए।

बीएमसी नोटिस और किरीट सोमैया के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

वकील एडवोकेट कुतुब आलम शाह ने कहा कि हम पिछले 2 साल से किरीट सोमैया के कामकाज पर नजर रख रहे हैं। वे महाराष्ट्र का माहौल खराब कर रहे हैं। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है, जहां सबको साथ लेकर चलने की परंपरा है। एयरपोर्ट मस्जिद, सोसायटी, चांदिवली विधानसभा- सभी मामलों के दस्तावेज जुटाकर उनके खिलाफ मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्राइवेट शिकायत दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।

(IANS एजेंसी इनपुट के साथ)

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास