मुंबई पुलिस (pic credit; social media) 
मुंबई

पायधुनी पुलिस का बड़ा वार, 36.55 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार

Mumbai heroin smuggling racket: मुंबई की पायधुनी पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर 36.55 करोड़ की ड्रग्स के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: पायधुनी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए, एक बड़े अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में कुल 9 आरोपियों (6) पुरुष और 3 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया है।

जबकि 8 किलो 832 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 36 करोड़ 55 लाख 25 हजार 100 रुपये है। कार्रवाई की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई, जब पुलिस ने डी'मेलो रोड, मस्जिद बंदर इलाके में दो संदिग्धों जलाराम नटवर ठक्कर (37) और वसीम मजरुद्दीन सैयद (27) को पकड़ा था।

8.26 लाख नकद, 10 लाख की कार कब्जे में

इनके पास से 326.22 ग्राम हेरोइन (कीमत करीब 1.31 करोड़) बरामद हुई। पूछताछ में सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने चेन को आगे बढ़ाते हुए जांच तेज़ की और उस दौरान रूबिना मोहम्मद सैयद खान (30), शबनम शेख, और मुस्कान समरुल शेख (19) जैसी महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मुस्कान से पूछताछ में मेहरबान अली का नाम सामने आया जो मुख्य सप्लायर था। 24 दिसंबर को डिलीवरी के दौरान अब्दुल कादिर शेख को पकड़ा गया, जिसके पास से 1.38 करोड़ की हेरोइन जब्त हुई है। इसके बाद ओशिवारा, आनंद नगर में छापेमारी कर नवाजिस गालिब खान, सारिक भौहम्मद सलीम सलमानी, और समद गालिब खान को हेरोइन पैक करते हुए गिरफ्तार किया गया।

कुल बरामदगी में 33.86 करोड से अधिक की हेरोइन शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने 8.26 लाख रुपये नकद, 10 लाख की एक कार और 1.40 लाख के 12 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पायधुनी पुलिस की यह सफलता नए साल से पहले नशे के खिलाफ बड़ा संदेश है।

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी