घायल महिला कर्मचारी 
मुंबई

रेलवे की कर्मचारी महिला को यात्रियों ने पीटा, कल्याण स्टेशन पर मचा बवाल, GRP ने 2 को किया गिरफ्तार

शुक्रवार को कल्याण टिकट स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी सारे हदे पार कर दी। यात्रियों ने विवाद के चलते, रेलवे की एक महिला कर्मचारी की पिटाई कर दी।

आकाश मसने

मुंबई: मुंबई लोकल से प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते है। यात्रियों के बीच कई बार विवाद भी हो जाता है। कई बार यात्री टिकट लेते समय, टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी के साथ बहस भी कर लेते है। लेकिन शुक्रवार को कल्याण टिकट स्टेशन पर यात्रियों ने अपनी सारे हदे पार कर दी। यात्रियों ने विवाद के चलते, रेलवे की एक महिला कर्मचारी की पिटाई कर दी। महिला कर्मचारी का नाम रोशना पाटिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद छुट्टे पैसों को लेकर शुरू हुआ था, दोनों ही तरफ से बहस बढ़ गई, जिसके बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। महिला की हालत इस हद्द तक खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान देखने मिले। हालांकि जीआरपी पुलिस को सूचना मिलते ही, वे घटनास्थल पर पहुंच गए। कार्रवाई करते हुए अंसार शेख के साथ एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद रेलवे टिकट क्लर्क अश्विनी शिंदे ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

महिला को आई गंभीर चोट

पहली बार कल्याण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का चौंकाने वाला गुस्सा देखने को मिला है। बुकिंग क्लर्क रोशना पाटिल की बेरहमी से पिटाई ने यात्रियों पर कई सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये गए है। दिन के समय ऐसी घटना, कई सारे मुद्दों को बयान कर रही है।

बुरी तरह से घायल रोशना पाटिल को अस्पताल में भर्ती तो कराया गया, लेकिन ऐसी वारदात अन्य कर्मचारियों के मन में घाव कर सकते है। काम के दौरान ऐसे हादसे, कर्मचारियों के मन में डर पैदा कर सकते है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। क्योंकि इसके पहले भी टिकट चेकरों के साथ लोगों ने बदसलूकी की है।

टिकट चेकरों के साथ भी होती रहती है वारदात

मुंबई लोकल के ऐसे कई वीडियो सामने आते है, जहां यात्री- टिकट चेकरों के साथ बदसलूखी और मारपीट करते नज़र आते है। हाल के दिनों में इन मामलों में इजाफा देखा गया है। कई बार तो टीसी के चेहरों से खून बहता भी देखा गया है। मुद्दे को बार बार उठाया भी गया है। लेकिन रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित